समस्याएं देखकर सरकार खामोश : चौहान

रोहडू। क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अधिकांश गांवों में पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। शिमला राजमार्ग पर एक माह में मात्र एक सप्ताह ही बसें चली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हैं। जनता परेशान है, वहीं कांग्रेसी सत्ता का मजा लेने में व्यस्त हैं। यह बात रोहडू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायक राम चौहान ने कही। चौहान ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए डेढ़ माह से…

Read More

किन्नौर में सत्तर फीसदी बिजली बहाल

सांगला (किन्नौर)। करीब एक माह से अंधेरे में रातें काट रहे किन्नौर के लोगों को वीरवार का दिन राहत लेकर आया। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने वीरवार को रिकांगपिओ सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली बोर्ड का दावा है कि जल्द ही शेष क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ सहित निचार और कल्पा ख्ंाड के तहत आने वाले क्षेत्र चौरा, निगुलसरी, भावानगर, टापरी, उरनी, चगांव के रिशाल, जनकपुरी, याशंग, दारमालिंग, रांगमे, चौलिंग, भावावैली…

Read More

प्रोजेक्ट के विरोध में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

आनी (कुल्लू)। एसजेवीएन के 775 मेगावाट के लूहरी प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल वर्मा ने बताया कि ज्ञापन की प्रतियां प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपायुक्त कुल्लू को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन में समिति ने दो टूक कहा है कि उन्हें प्रोजेक्ट का प्रारूप मंजूर नहीं है। इस प्रारूप में प्रोजेक्ट की दो सुरंग बननी हैं, जिससे जहां सतलुज नदी का अस्तित्व मिट जाएगा। वहीं, इससे कई गांवों के लोगों…

Read More

भाजपा कार्यकाल में ठप रहा विकास: ब्राक्टा

रोहड़ू। विधायक मोहल लाल ब्राक्टा ने कहा कि दो महीने के भीतर ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शीघ्र शुरू किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में लोनिवि ने रिकार्ड समय में मुख्य सड़कों को बहाल करने का काम पूरा किया है। बिजली की आपूर्ति बहाली में जरूर देरी हुई है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने चुनाव के बाद पहली बार रोहड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा है। मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 31 दिसंबर को ठियोेग-हाटकोटी…

Read More

डंसा के दामणी में एक माह से बत्ती गुल

डंसा (शिमला)। क्षेत्र की डंसा पंचायत के तहत आने वाले दामणी गांव में एक माह से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न होने के चलते जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चाें की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। हालांकि, इसके बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कई दफा शिकायत भी की गई, लेकिन फिर भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि, बिजली बोर्ड ने क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी…

Read More

हिंदुत्व और विकास का पैकेज

यह इत्तफाक नहीं है कि जिस दिन इलाहाबाद कुंभ में संगम किनारे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह संघ परिवार के बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प जता रहे हों, ठीक उसी दिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी अपने सुशासन और विकास के मॉडल की पैकेजिंग करें। ये दोनों घटनाएं भाजपा के अंतर्विरोधों के साथ उसकी भावी रणनीति की ओर इशारा कर रही हैं। बेशक हिंदुत्व के मुद्दे ने एक समय भाजपा को ताकत दी थी, मगर अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री तभी बन पाए थे, जब पार्टी ने राम मंदिर के…

Read More

टेस्ट टीम की घोषणा, भज्‍जी लौटै, गंभीर बाहर

टेस्ट टीम की घोषणा, भज्‍जी लौटै, गंभीर बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम से बाहर कर दिया है, जबकि हरभजन सिंह की टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ जबर्दस्त हार का सामना कर चुकी टीम इंडिया को संतुलित और मजबूत करने के लिए चयनकर्ताओं ने कई कड़े फैसले लिए हैं। रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में उम्दा प्रदर्शन के बूते टीम में वापसी की ताक में लगे सुरेश रैना और एस श्रीसंत को मौका नहीं…

Read More

एजेंट दफ्तर से नकदी और सामान चोरी

सलौणी (हमीरपुर)। सलौणी कस्बे में डाकघर के समीप स्थित अभिकर्त्ता कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर 8 हजार रुपये और कपड़ों से भरे बैग पर हाथ साफ किया। अभिकर्ता कार्यालय की मालिक उमा देवी और सुरेश कुमार ने बताया कि जैसे ही वे कार्यालय पहुंचे तो शटर ताले टूटेे देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर जगवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटना क्रम का ब्यौरा लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने बचत खातोें के…

Read More

हमीरपुर के तीन दर्जन निजी स्कूलों की मान्यता रद

हमीरपुर। हमीरपुर के तीन दर्जन स्कूलों की मान्यता को बोर्ड ने रद कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को मान्यता प्रदान करने से इंकार कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान बोर्ड के तय मानदंडों को पूरा करने में असफल रहे हैं। इसके चलते कार्रवाई की गाज गिरी है। हालांकि, बोर्ड प्रबंधन की ओर से अभी एक अवसर दिया गया है। शिक्षण संस्थानों को 15 फरवरी तक बोर्ड अध्यक्ष के पास अपील करने का अवसर रहेगा। संस्थान प्रबंधकों को मानकों के अनुसार कमियों को दूर करने का प्रमाण देने वाले दस्तावेजों…

Read More

प्रवक्ताओं ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता विषय पर चल रही दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त आशीष सिंघमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगोष्ठी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रयास है। कालेज प्रबंधन को प्रयास के लिए उन्होंने बधाई दी। संगोष्ठी में मंथन से निकले निष्कर्ष को उन्होंने अम्ल में लाने का आग्रह किया। समारोह में प्रदेश भर के विभिन्न कालेजों के 40 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत…

Read More