सेंक्चुरी एरिया से मुक्त होगी चौहारघाटी

उरला (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी को सेंक्चुरी एरिया से मुक्त कर दिया जाएगा। इसकी अधिसूचना मंत्रिमंडल की बैठक में जारी कर दी जाएगी। क्षेत्र के वन्य प्राणी मुक्त होने से चौहारघाटी में रुके पड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी, वहीं 13.62 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पजौंड नाला पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूरा कर द्रंग क्षेत्र की जनता को पेयजल किल्लत से राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने…

Read More

जंगली सुअर के हमले से महिला घायल

पंडोह (मंडी)। जागर पंचायत के जागर नाला में गत बुधवार को जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला का घर पर इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जागर गांव निवासी जमना देवी पत्नी रमेश कुमार अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने पर घर ले जा रही थी। अचानक नाले के बीच से निकल कर एक जंगली सुअर महिला पर झपट पड़ा। बच्चों के शोर मचाने पर सुअर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला का प्राइवेट अस्पताल में…

Read More

रणधीर ने की कांग्रेस की घेराबंदी

नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी हलके के विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने आनंदपुर से नयनादेवी के लिए प्रस्तावित रोप-वे का करार रद करने के फैसले पर तल्खी जाहिर की है। कहा कि इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस के नेताओं की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह नयनादेवी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंदिर में जाकर देवी के दर्शन किए। कहा कि नयनादेवी-आनंदपुर रोप-वे का समझौता पंजाब तथा हिमाचल की सरकार के बीच हुआ था। अब इसे रद…

Read More

बिलासपुर के 50 युवकों को मिलेगी नौकरी

बिलासपुर। आठवीं, दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एमएस माइक्रोमोसन प्राइवेट लिमिटेड में बिलासपुर जिला के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। कंपनी इसके लिए 50 अनस्किलड पदों को भरने जा रही है। इसके लिए रोजगार विभाग के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर, उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार होंगे। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 22 फरवरी और जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 23 फरवरी को इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू में चयन होने पर चयनित…

Read More

राजधानी पहुंचा महिला की मौत का मामला

बरठीं (बिलासपुर)। जिला के एक गांव की महिला की दिल्ली में हुई मौत का मामला उलझता जा रहा है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला राज्यपाल और महिला आयोग तक पहुंचा दिया है। महिला आयोग ने इस बारे एसपी बिलासपुर से जवाब मांगा है। वहीं महामहिम राज्यपाल के निजी सचिव ने भी अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल सरकार (होम) को कार्रवाई करने बारे पत्र लिखा है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राज्यपाल के…

Read More

अश्लील हरकत पर दो को जेल

बिलासपुर। गलत नीयत से एक विवाहिता के मकान में घुसना दो लोगों को महंगा पड़ा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गुरमीत कौर की अदालत ने दोनों आरोपियों को अभियुक्त करार देते हुए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत छह-छह माह के कारावास तथा 700-700 रुपये जुरमाने की सजा सुनाई है। जुरमाना अदा न करने पर उन्हें 15-15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जानकारी के अनुसार सदर थानांतर्गत सरड़ गांव का शोभराम व मंगरोट का प्रकाश चंद 13 जनवरी 2001 की मध्यरात्रि एक मकान के परिसर में घुसे। उस…

Read More

एक ही रात में टूटे चार घरों के ताले

जुखाला (बिलासपुर)। जिला के जुखाला इलाके में मारकंड और कठपुर गांव में गत रात्रि चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने एक के बाद एक चार घरों के ताले तोड़ कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। बिलासपुर के लोग चोरी की बढ़ती घटनाओं से अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में बुधवार रात्रि चोरों ने चार घरों के…

Read More

रोड कटिंग से जमीन-रास्ते बर्बाद

नम्होल (बिलासपुर)। नम्होल उपमंडल के तहत नम्होल डावर-सड़क पर त्यामन गांव के ग्रामीणों ने कटिंग कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से सड़क चौड़ा करने के लिए करवाए जा रहे कटिंग कार्य के समय जमीन, स्थानीय रास्तों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जमीनों के साथ रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीण रिड़कू राम, बृजलाल, हरिचंद, नंदलाल, कृष्णू राम, बाबू राम और कमला देवी ने कहा कि विभाग की ओर से कटिंग कार्य बराबर…

Read More

भवन बनाओ या उनके दो लाख लौटाओ

चंबा। भटियात ब्लाक के तहत नैनीखड्ड में कम्यूनिटी हाल का निर्माण निजी भूमि पर करवाया जाना संबंधित पंचायत प्रधान को महंगा पड़ सकता है। वीरवार को सांसद डा. राजन सुशांत की अध्यक्षता में हुई सांसद निधि की समीक्षा बैठक में इस भवन को दिए गए दो लाख का हिसाब पूछा गया तो बीडीओ ने बताया कि यह काम लटका हुआ है। काम लटकने का कारण इसके निर्माण में निजी भूमि आना बताया गया। बताया गया कि दो लाख की धनराशि पंचायत को जारी कर दी गई थी। इस राशि में…

Read More

निगम की बसों में ओवरलोडिंग का मुद्दा गर्माया

चंबा। जिला परिषद की बैठक का आयोजन एडीएम आरएस राणा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष संतोष ठाकुर और जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद कपूर भी उपस्थित रहे। मीटिंग में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही आय-व्यय का ब्योरा भी रखा गया। एडीएम आरएस राणा ने कहा कि विकास कार्य जिनका निष्पादन जिला परिषद, ब्लाक समिति या संबंधित अन्य विभाग के माध्यम से किया जा सके, इस संबंध में प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में रखे जाने का प्रावधान है। मनरेगा…

Read More