जहाज नहीं तो हेलीकाप्टर ही भेज दो!

कुल्लू। सात माह से बंद पड़ी हवाई सेवाएं भले ही बहाल नहीं हो पाई हों लेकिन अब भुंतर हवाई अड्डे के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस योजना को लेकर बाकायदा प्रपोजल बनाकर उड्डयन मंत्रालय और प्रदेश सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलती है तो कुल्लू-मनाली आने वाले हाई प्रोफाइल यात्रियों को जहां सुविधा होगी वहीं पर्यटन कारोबार को भी राहत मिलेगी। फिलहाल भुंतर हवाई अड्डा जहाजों की आवाजाही बंद होने से सूना पड़ा है। नई कवायद के तहत अड्डे के गुलजार होने की…

Read More

अब प्रधान सत्यापित करेंगे पहचान पत्र

केलांग। हेलीकाप्टर सीट बुकिंग के लिए यात्रियों को अब भटकना नहीं पडे़गा। यात्रियों के पहचान पत्रों को अब हेलीपेड क्षेत्र से संबंधित पंचायत प्रधान ही सत्यापित कर देंगे। इससे पहले यात्रियों को पहचानपत्र सत्यापित करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद विधायक लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किए। यह प्रावधान लाहौल-स्पीति के विभिन्न हेलीपेडों से कुल्लू आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। पहले पहचानपत्र प्रशासनिक अधिकारी करते आए हैं। कुल्लू से लाहौल आने वाले यात्रियों पहचानपत्र…

Read More

बंजार पंस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदभार मुक्त

बंजार (कुल्लू)। सत्ता परिवर्तन के चलते पंचायत समिति बंजार का सिंहासन डोलता नजर आ रहा है। पंचायतीराज अधिनियम नियम के तहत जिला पंचायत अधिकारी ने शुक्रवार को पंचायत समिति हाल में सभी पंचायत समिति सदस्यों को बुलाया। बैठक में कांग्रेस समर्थित 10 सदस्यों ने एकमत से जिला पंचायत अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया। भाजपा समर्थित पांचों सदस्य ने अपनी हाजिरी नहीं भरी। इसके चलते जिला पंचायत अधिकारी ने वर्तमान में भाजपा समर्थित अध्यक्ष किरणा देवी और उपाध्यक्ष खेम परमार को पदमुक्त कर दिया। इससे कांग्रेस…

Read More

महिला मंडल के गठन पर बवाल

कुल्लू। पंचायत दनोगी की वार्ड सदस्य कांता देवी ने छाशणी गांव की कुछ महिलाओं पर पंचायत से नकली कापी हासिल कर गैर तरीके से महिला मंडल का पंजीकरण करवाने का आरोप लगवाया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल के गठन को लेकर पहले से ही गांव की 18 महिलाओं ने पंचायत में आवेदन कर रखा था। इसको लेकर पंचायत ने प्रस्ताव भी जारी कर दिया था। लेकिन इस बीच गांव की कुछ अन्य विरोधी पक्ष की महिलाओं ने 6 जनवरी को प्रस्ताव की नकल हासिल कर 16 जनवरी को महिला…

Read More

20 साल की उम्र में बन गए कातिल

ऊना। उद्योगपति की गोली मारकर हत्या के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों सुनील उर्फ चरणा, अरुण कुमार उर्फ मणि और राजीव कुमार कौशल की उम्र 20-20 साल है। प्रदीप गुप्ता 24 साल का है और वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा। आरोपी अनिल उर्फ सेठू 28 वर्ष का है। प्रदीप ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि जब विनोद कुमार जैन वीरवार को फैक्टरी पहुंचे तो फगवाड़ा से लौटकर करीब डेढ़ घंटे बाद वह भी फैक्टरी गया। विनोद कुमार जब कार्यालय के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी के पास कुछ…

Read More

कॉल ड्रॉप और अनवांटेड मैसेज से चूना!

ऊना। उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सस्ती सुविधाएं देने का दम भरने वाली निजी सेलुलर कंपनियां असल में उपभोक्ताआें को लाखों का चूना लगा रही हैं। इन दिनों उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप एवं अनवांटेड मैसेज के माध्यम से लूटा जा रहा है। हालत ऐसी है कि कई कंपनियां मोबाइल पर बिना उपभोक्ता की मर्जी से कई सेवाएं लगाकर उनकी राशि उड़ा रही हैं। जिससे उपभोक्ता पूरी तरह से बेखबर होता है। मुनाफा कमाने की होड़ में सेलुलर कंपनियां उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रही हैं। जिले के उपभोक्ताओं में राहुल…

Read More

अंब से एक और युवती गायब

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के गांव से एक और लड़की गायब हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने सभी थाना चौकियों को इस संदर्भ में सूचित किया है। पुलिस के अनुसार लड़की घरवालों के साथ रात को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर उसकी माता ने कमरे में देखा तो लड़की…

Read More

बंगाणा में आग, दुकान राख

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा बाजार में वीरवार देर रात्रि एक स्कूटर रिपेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान के भीतर रखे वाहनों के महंगे पुर्जे नष्ट हो गए हैं। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक जसवंत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वीरवार शाम को वह…

Read More

देवभूमि में सुपारी किल्लरों की पौध

मैहतपुर (ऊना)। देवभूमि हिमाचल के सरहदी इलाके मैहतपुर में दिनदिहाड़े एक उद्योगपति की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों के हिमाचली होने से यह बात साबित हो गई है कि अब देवभूमि जैसे अमनप्रिय सूबे में सुपारी किल्लरों की पौध उगने लगी है। चंद रुपयों की खातिर किसी की भी हत्या करने के किस्से अक्सर अब तक हिमाचली लोगों ने या तो सिनेमा के पर्दे पर देखे थे या देश के कुछ राज्यों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के समाचार सुने और पढ़े…

Read More

24 पेटी शराब के साथ दो काबू

रामपुर बुशहर। स्थानीय पुलिस ने बजीरबावड़ी के पास एक गाड़ी से देसी और अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां बरामद कीं। वीरवार रात नाके पर पकड़ी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस थाना प्रभारी संगत राम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब रात को बजीरबावड़ी में नाका लगाया था तो दत्तनगर की ओर से आ रही एक गाड़ी की शक के आधार पर तलाशी…

Read More