ग्रामसभा में पढ़कर सुनाएंगे वोटर लिस्ट

बिलासपुर। एक जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। चारों विस क्षेत्रों में यह अभियान 13 फरवरी से चार मार्च तक चलेगा। ग्रामसभा में सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डा. अजय शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बैठक में बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन के लिए 16 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियों…

Read More

थनेईकोठी के तीन गांव दस दिन से अंधेरे में

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की थनेईकोठी ग्राम पंचायत में ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीन गांवों में दस दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। हालत यह है शाम ढलते ही ये गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। ट्रांसफार्मर जलने से गांव बसुआ, थनेईकोठी और गुनाली में बिजली नहीं है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड को अवगत करवाया दिया है, लेकिन बोर्ड दस बाद भी समस्या हल नहीं कर पाया है । इस कारण ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के प्रति रोष है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली…

Read More

विशेष बच्चों ने खेल में दिखाया दम

चंबा। बीआरसी कार्यालय हरदासपुरा में विशेष बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें जिला के विभिन्न शिक्षा ख्ंाडों के बच्चों ने भाग लिया। उत्सव में मुख्य अक्षमताओं मानसिक, शारीरिक, दृश्य और मूक बधिर बच्चों के लि विशेष खेलेें करवाई र्गइं। इसमें गुब्बारा फोड़ना, बोची खेल, कूद और कुर्सी दौड़ करवाई गई। बीआरसी हरदासपुरा कविता बिजलवान ने बताया कि बोची खेल में शिक्षा खंड मैहला के अंकुश ने प्रथम, चंबा के आकाश ने…

Read More

बीपीएल परिवाराें को भी देना होगा हाउस टैक्स

चंबा। नगर परिषद चंबा अब शहर में रह रहे गरीब परिवारों से भी हाउस टैक्स वसूल करेगी। पहले नगर परिषद ने गरीब परिवाराें का हाउस टैक्स माफ किया था। सरकार के नए आदेशों के मुताबिक अब बीपीएल परिवारों को भी हाउस टैक्स अदा करना होगा। पहले उन्हीं गरीब परिवारों से हाउस टैक्स लिया जाता था, जिनका मकान 100 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर बना था। अब इस दायरे से नीचे के सभी गरीब परिवारों को भी हाउस टैक्स अदा करना होगा। शहर में 908 के करीब बीपीएल परिवार हैं। नगर…

Read More

प्रोजेक्ट की सड़क से मकानों को खतरा

चंबा। सराहन पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला और अपनी समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के सड़क निर्माण के चलते उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों में चैनो, प्यारो, राजिंद्र, तारू, प्रहलाद, कर्मचंद, हरी सिंह, धर्मू, जैराम, पप्पू, कंठ, दीप, सोनू, विशनू, भोला, प्रिथू, राजौ, पवन कुमार, एनके वशिष्ठ और रमेश कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि नियाहण से छतरेड़ निर्माणाधीन सड़क कार्य के कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के कारण छह…

Read More

तीन दिन में रिपोर्ट दें बीपीईओ

चंबा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में शुक्रवार को बीपीईओ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा उपनिदेशक ओपी हीर और ओएसडी विकास महाजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए फैसलों पर समीक्षा की गई। साथ ही बीपीईओ से मांगी गई जानकारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बीपीईओ जिन्हाेंने जानकारी नहीं दी है, तीन दिन के भीतर तमाम जानकारी देंगे। बैठक में स्कूल यूनिफार्म को लेकर भी चर्चा की गई। तमाम शिक्षा खंडों से यूनिफार्म के…

Read More

मौसम ने रोका स्पाइस जेट का ट्रायल

गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा एयरपोर्ट पर शनिवार को प्रस्तावित विमानन कंपनी स्पाइस जेट की ट्रायल लैंडिंग में मौसम ने रोड़ा अटका दिया है। खराब मौसम की वजह से बंबार्डियर क्यू 100 का ट्रायल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक कुलदीप शर्मा ने मौसम की वजह से ट्रायल रद होने की पुष्टि की है।

Read More

मौसम की करवट से फिर लौटी ठंड

मुलथान/धर्मशाला। मौसम के करवट बदलते ही कांगड़ा जिले में शीतलहर एक बार फिर तेज हो गई है। धौलाधार पर्वत ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। शाम तक पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के ऊपरी इलाके में हलकी बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बर्फबारी और ठंडी फुहारों से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के गांव भुजलिंग, जधार, पोलिग, राजगुंधा, कुकड़गुंधा, बड़ागांव, नलौता, कोठी कोहड़, कोली रोलंग, कड़धार तथा अंदरली…

Read More

है जुनून तो बनिए आर्मी अफसर

धर्मशाला। आर्मी आफिसर बनने के लिए मेहनत, लग्न और सहनशीलता की जरूरत होती है। जिस भी युवा में यह तीन चीजें होंगी, वह आर्मी में ही नहीं, बल्कि कहीं भी बड़ा अधिकारी बन सकता है। जी हां, यह कहना है सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एएस जंवाल का। वह धर्मशाला कालेज में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के टिप्स दे रहे थे। मौका था शुक्रवार को कालेज में आयोजित विशेष सेमीनार का। यही नहीं, जंवाल ने विद्यार्थियों को सेना में हीरो बनने और हीरो से…

Read More

विंटर कार्निवाल में कुल्लू का दबदबा

कुल्लू। विंटर कार्निवाल मनाली में कुल्लू कालेज का दबदबा रहा। कालेज ने विंटर कार्निवाल में तीन ट्राफियों पर कब्जा जमाया। टीम इंचार्ज खेमचंद ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू कालेज के विद्यार्थियों ने क्लासिकल डांस, टैलेंट शो और ग्रुप सांग में दूसरा स्थान हासिल कर कुल्लू कालेज का नाम ऊंचा किया। प्रतियोगिता में कुल्लू कालेज की अंजना ठाकुर ने क्लासिकल डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टैलेंट शो में कुल्लू कालेज के राज सोनी ने दूसरा स्थान झटका। ग्रुप सांग में यशवंत, पीयूष गौतम, वीरेंद्र, दिनेश, अजय, दीवान, राज सोनी और…

Read More