रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हलांह में दो वर्षों से शिक्षकों के करीब एक दर्जन पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसके चलते इस स्कूल में पढ़ने वाले करीब 450 बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। नाया पंजोड़ पंचायत प्रधान भारत भूषण मोहिल, लोजा मानल केप्रधान जगदीश चंद, हलाहं पंचायत प्रधान ममता देवी सहित ग्रामीण मनीराम, सुरेंद्र सरस्वती, धर्मपाल शर्मा, जालम सिंह, जगत सिंह और नेत्र सिंह ने बताया कि हलांह स्कूल में दो वर्षों से शिक्षकों के करीब दर्जन भर पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में…
Read MoreMonth: February 2013
अवैध नशीले कैप्सूल समेत एक दबोचा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर अवैध नशीली दवा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड से हिमाचल की तरफ अवैध नशीले कैप्सूल लाई जा रही थी। आरोपी से करीब 2616 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर के समीप नाका लगाया था। मुख्य आरक्षी बुद्धि सिंह की टीम आने जाने वाले वाहनों को चैक कर रही थी। उत्तराखंड के कुल्हाल की तरफ से एक स्कूटर पहुंचा। स्कूटर सवार बद्रीपुर निवासी प्रतिपाल…
Read Moreशिक्षा उपनिदेशक की कार्रवाई पर प्रिंसिपल तलब
रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ स्कूल कोरग में शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित पाए गए। उपनिदेशक की ओर से छानबीन करने पर स्कूल के विभागीय रिकार्ड में भी अव्यवस्था पाए जाने की सूचना है। फिलहाल इस मामले पर जिले के उच्च शिक्षा उपनिदेशक डा. अनिल कश्यप ने कोरग स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जिला मुख्यालय स्थित विभाग के उच्च कार्यालय में तलब किया है। इससे पूर्व मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विभाग ने…
Read Moreमनचलों से निपटने को छात्राएं तैयार
शिमला। मनचलों को सबक सिखाने के लिए सरकारी स्कूलों की छात्राओं को इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली में हुए गैंगरेप मामले और आए दिन छात्राओं-महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शामलाघाट के साथ किए गए निजी संस्था के इकरार के तहत निजी संस्था हेल्प सोशल आर्गेनाइजेशन घणाहट्टी के प्रशिक्षक महज चार घंटे के प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। 13 फरवरी से शुरू किए गए…
Read Moreमशोबरा शिफ्ट होगा निवेदिता नर्सिंग कालेज!
शिमला। सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज को आईजीएमसी से मशोबरा शिफ्ट करना प्रस्तावित है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक में कालेज में पेश आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की गई। बजट की व्यवस्था पर भी बात की गई। छात्रावास की कमी को लेकर सवाल उठाए गए। कहा गया कि कालेज के अनुरूप जगह नहीं है, इस कारण छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठक में सुझाव दिए गए कि छात्रावास के तौर पर डेंटल कालेज के पुराने भवन को इस्तेमाल किया…
Read Moreमहिला आयोग पहुंची मियां-बीवी की अनबन
शिमला। राज्य महिला आयोग ने कोर्ट लगाकर शिमला के मामलों की सुनवाई की। सभी मामले मियां-बीवी के बीच अनबन के रहे। महिला आयोग पहुंची शिमला की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मुझे और मेरे दो बच्चों को खर्चा नहीं देते। तलाक के लिए मुझे मुझ पर दबाव डाला जाता है। मेरा पति दूसरी शादी करना चाहता है। पति के माता पिता भी साथ मिले हुए हैं। महिला आयोग की ओर से अगले कोर्ट में युवक के माता-पिता को बुलाने का फैसला लिया गया। इस मामले…
Read Moreशिमला शहर में पीलिया की दस्तक
शिमला। शिमला शहर में पीलिया ने दस्तक दे दी है। शहर के उप नगर कसुम्पटी से अब तक सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दर्जन से अधिक मरीज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को भी डीडीयू अस्पताल में तीन मरीज पहुंचे। इनमें से दो मरीज कसुम्पटी इलाके के रहने वाले हैं। जिला स्वास्थ्य महकमे की ओर से अब तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। वह किसी भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। पीलिया के बढ़ रहे मामलों…
Read Moreमहिला पार्षदों का एमसी की कमेटियों में दबदबा
शिमला। नगर निगम की कमेटियों में महिलाओं का दबदबा बन गया है। वित्त, योजना और सामाजिक न्याय में अब महिला पार्षद अहम भूमिका निभाएंगी। शुक्रवार को निगम की विशेष बैठक में सभी कमेटियों का सर्वसम्मित से गठन किया गया। कांग्रेस, भाजपा और माकपा के पार्षदों ने एका दिखाते हुए मिसाल कायम की। पार्षद सरोज ठाकुर, सत्या कौंडल, उमा कौशल और ऊषा लखनपाल को वित्त और योजना कमेटी का सदस्य बनाया गया। पार्षद भारती सूद, कल्याण चंद, प्रवीण कुमार और सुषमा कुठियाला को सामाजिक न्याय कमेटी का सदस्य बनाया गया। जनरल…
Read Moreहिमपात : एनएच-22 पर बसें बंद
शिमला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से बने गुमसुम मौसम के बाद दोपहर को कुफरी, नारकंडा, ठियोग और चौपाल के साथ ही ऊपरी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। साढ़े तीन बजे के बाद कुफ री-फागू से आगे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 पर निगम की बसों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऊपरी शिमला को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के बंद होने से निगम की बसों को रामपुर की ओर वाया मशोबरा-बसंतपुर भेजा गया। साढ़े चार बजे बसंतपुर होकर निगम की बसें…
Read Moreएक्सिलेंस कॉलेज के विकास को पुराने छात्र एकजुट
शिमला। सेंटर आफ एक्सिलेंस संजौली ने पुराने छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए पहल करते हुए ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की पहली बैठक आयोजित की। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में 40 से अधिक पुराने छात्राें ने हिस्सा लिया। इनमें कई अफसर शामिल हुए। अब तक एसोसिएशन में 70 से अधिक लोग पंजीकृत हो चुके हैं। शिक्षा निदेशक उच्च डा. दिनकर बुराथोकी ने भी 70 के दशक में यहां से स्नातक की डिग्री पूरी की थी। उन्होंने अपने कॉलेज में बिताए समय के अनुभवों…
Read More