रजेरा/ पुखरी (चंबा)। बारिश के साथ आए तेज तूफान ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है। कुछ घरों की छतें तक उड़ गई हैं। कुछेक जगहों में घरों में दरारें आई हैं। तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है। एक परिवार तूफान से घर ढहने के बाद खुले आसमां तले रहने को मजबूर हो गया है। पटवारी ने रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। जिला मुख्यालय के साथ लगती रजेरा पंचायत के संगेड़ गांव में तीन घरों की छतें उड़ गई हैं। वहीं, रजेरा के पास गलू स्थित शिव मंदिर…
Read MoreMonth: February 2013
टंग नरवाणा में दुकान से मोबाइल उड़ाए
योल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी योल के तहत टंग नरवाणा बाजार में चोर एक दुकान से एक दर्जन मोबाइल फोन सेट उड़ा ले गए हैं। चोरी हुए मोबाइल फोनों की कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना धर्मशाला के एसएचओ देसराज चंद्रोटिया ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस जानकारी अनुसार टंग नरवाणा निवासी अतुल कुमार स्थानीय बाजार में मोबाइल की दुकान करता है। रोज की तरह मंगलवार…
Read Moreकांगड़ा कांग्रेस ने काजल पर सियासी बाण
कांगड़ा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा ने बैठक आयोजित कर कांग्रेस के एसोसिएट विधायक पवन काजल पर सियासी वार किए। पूरी बैठक में सुरेंद्र काकू को कांगड़ा कांग्रेस का सर्वेसर्वा मानने का एलान कर दिया गया। काजल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप लगाए गए। टंडन क्लब में आयोजित ब्लाक कांग्रेस की बैठक केवल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। बैठक में केवल चौधरी ने कहा कि विधायक पवन काजल का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही…
Read Moreदुराचार-हत्या प्रयास के दोषी को सात साल जेल
धर्मशाला। दुराचार का प्रयास और उसके उपरांत हत्या का प्रयास करने के दोषी व्यक्ति को सात साल कारावास की सजा हुई है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भरने का फैसला भी सुनाया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट धर्मशाला के न्यायाधीश डीआर ठाकुर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। बुधवार को मामले में कुल 20 गवाह पेश हुए। सहायक जिला न्यायवादी कांगड़ा गीतरंजन ने फैसले की जानकारी दी है। सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि पुलिस थाना नूरपुर के तहत एक महिला ने सितंबर 2011 में पुलिस मेंएफआईआर दर्ज करवाई…
Read Moreजीवन हत्याकांड का चालान कोर्ट में पेश
बैजनाथ (कांगड़ा)। बहुचर्चित जीवन लाल हत्याकांड के मामले का चालान न्यायिक दंड अधिकारी प्रथम श्रेणी मनीषा गोयल की अदालत में पुलिस ने पेश कर दिया। नवंबर माह में कांगड़ा व मंडी जिले की सीमा पर स्थित सुनपुर गांव के समीप जंगल में घिरथोली निवासी जीवन लाल की अधजली लाश बरामद हुई थी। मामले में मृतक जीवन लाल की पत्नी निर्मला व गांव के ही अन्य दो युवकों को पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बनाया गया था। मामले की शुरुआती जांच जोगिंद्रनगर पुलिस ने की थी। गत…
Read Moreदहेज उत्पीड़न को लेकर महिला से मारपीट
कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र ब्रो थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज के लिए की गई मारपीट में महिला घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रो क्षेत्र की छलोट निवासी नशेला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसका पति रूप सिंह उसके साथ आए दिन दहेज के लिए मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि 26…
Read Moreटारिंग उखड़ने के मामले ने पकड़ा तूल
कुल्लू। भुंतर-रामशिला सड़क मार्ग से निर्माण के महज दो माह के भीतर टारिंग उखड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुल्लू मनाली में पर्यटन कारोबार को विकसित करने और लोगों को आवाजाही की सुविधा के लिए बिछाई गई टारिंग के इस तरह उखड़ जाने से सत्ता दल कांग्रेस ने ही कई सवाल उठाए हैं। भाजपा शासन काल में हुए इस टारिंग की जिला कांग्रेस कमेटी ने विजिलेंस जांच की मांग कर डाली है। लोनिवि ने इस 12 किलोमीटर के दायरे में तारकोल बिछाने पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च…
Read Moreस्पीति में फंसे स्कूली बच्चों के अभिभावक चिंतित
काजा (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण स्पीति घाटी में फंसे स्कूली छात्रों को बाहर निकालने के लिए अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की है। धर्मशाला स्थित तिब्बतियन शिक्षण संस्थान में अध्यनरत करीब 40 स्कूली बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं। संस्थान की और से बच्चों के अभिभावकों को सख्त हिदायत जारी की गई है कि समय पर बच्चों को धर्मशाला पहुंचाएं। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तैनात पर्यटन विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. चंद्रमोहन परशीरा ने केन्द्रीय तिब्बतियन प्रशासन के शिक्षा सचिव के…
Read Moreभूस्खलन से चार कार्यालयों को हुआ खतरा
सैंज (कुल्लू)। भारी भूस्खलन के चलते बिहाली स्थित चार कार्यालयों को खतरा हो गया है। पार्वती जल विद्युत परियोजना की ओर से आवंटित किए गए इन कार्यालयों में कार्यरत 50 अधिकारी और कर्मचारी खौफ के साए में काम कर रहे है। बिहाली में स्थित कंपनी के भू-अर्जन, यांत्रिकी विभाग के अलावा एनएचपीसी के कार्यालयों के ठीक ऊपर वाली पहाड़ी से दो दिन से चट्टानें गिर रही हैं। कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि चट्टानें सीधी कार्यालयों के ऊपर आ रही है, जिससे यहां काम करना जोखिम भरा हो…
Read Moreलाहौल घाटी में मौसम का कहर
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। पश्चिमी विक्षोम के चलते हिमालयन रेंज में मौसम का कहर जारी होने से जनजीवन एक बार फिर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के इलाकों में इसका असर बुधवार पौ फटते ही देखने को मिल रहा है। कोकसर तथा सिस्सू पंचायत के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ताजा बर्फबारी होने से तथा तेज हवाओं के चलते घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गई है। कोकसर…
Read More