रोहड़ू में भारी हिमपात से यातायात ठप

रोहड़ू। हिमपात के बाद उपमंडल के सभी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। लोगों को मौसम खुलने के बाद गांव से पैदल सफर करना पड़ रहा है। शिमला के लिए रोहड़ू से परिवहन निगम की बस वाया पांवटा चलाई जा रही है। हिमपात के बाद रविवार को रोहड़ू से हाटकोटी चिड़गांव के बीच बस चली है। भारी हिमपात के कारण रोहड़ू-शिमला राजमार्ग खड़ापत्थर में बंद पड़ा है। मुख्य मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि ने मशीनें लगाई हुई हैं। सड़क बंद होने के बाद आपात स्थिति में शिमला…

Read More

एसडीएम ने सुना पीड़ितों का दुखड़ा

सांगला (किन्नौर)। एसडीएम भावानगर विवेक चौहान ने काफनू पंचायत का दौरा किया और ग्लेेशियर से प्रभावित लोगों का दुखड़ा सुना। उन्होंने प्रभावितों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम यहां के मोरानूंग नाले में खिसके ग्लेशियरों को देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज से पहले इतने बड़े आकार का ग्लेशियर कभी नहीं देखा। गत दिनों काफनू के मोरानूंग नाले में भारी ग्लेशियर आया था और दो परिवार के सात लोग कई घंटों तक इसके नीचे दब रहे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के…

Read More

स्कूलों में ठंड से बचने को इंतजाम नहीं

रोहड़ू। उपमंडल में सभी स्कूलों के भवन बर्फ से ढके हुए हैं। कमरों में तीन डिग्री से कम तापमान है। कड़ाके की सर्दी में बच्चों की पढ़ाई संभव नहीं है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्कूल तक पहुंचने में भी शिक्षकों तथा छात्रों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग की ओर से ठंड से बचने के लिए न ही कोयले और…

Read More

कांग्रेस कर रही है अनदेखी : सूरत नेगी

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल किन्नौर के जिला अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। आलम यह है कि एक माह बाद भी किन्नौर जिला पटरी पर नहीं लौट पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने के कारण मरीज घाटी में विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। सैकड़ों छात्र भी अभी तक कालेज और विश्वविद्यालय नहीं पहुंच पाए हैं। सूरत नेगी रामपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किन्नौर में हेलिकाप्टर सेवा न मिलने के कारण अभी भी…

Read More

फिर टूट गई 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन

रोहडू। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर अंधेरा छा गया है। 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन एक बार फिर टूट गई है। विद्युत बोर्ड के अनुसार ट्रांसमिशन विंग की टीम मौके पर तो पहुंच गई है, लेकिन रविवार को भी ट्रांसमिशन लाइन नहीं जुड़ पाई है। सुंगरी में भारी बर्फबारी के चलते लाइन जोड़ने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बहाल होने के एक दिन…

Read More

यहां घी चढ़ाने से होती है अन्न-धन में वृद्धि

आनी (कुल्लू)। आनी के जलोड़ी जोत के नजदीक प्राकृतिक सरेऊलसर झील जहां विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है, वहीं क्षेत्रवासियों में भी इसके प्रति आगाद श्रद्धा है। दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सरेऊलसर झील जलोड़ी जोत के करीब पांच किमी दूर है। यह एक किमी दायरे में फैली है। आनी और बंजार क्षेत्र के लोगों में इसके प्रति गहरी आस्था है। झील के अंदर नौ नागों की माता बूढ़ी नागिन वास करती हैं। लोगों का मानना है गाय के पहले घी को यहां चढ़ाने से…

Read More

आज किन्नौर के लिए भरी जाएंगी दो उड़ानें

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कई दिन से भारी बर्फबारी में फंसे मरीजों, छात्रों और आम लोगों के लिए राहत की खबर है। इन लोगों को बर्फबारी से निकालने के लिए सोमवार को दो हेलिकाप्टर किन्नौर के लिए रामपुर से उड़ान भरेंगे। उपायुक्त किन्नौर कै. जेएम पठानिया ने बताया कि रामपुर से सोमवार सुबह 8:30 और 9:30 बजे किन्नौर के लिए हेलिकाप्टर उड़ाने भरेगा। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद से जिला के नाको, लियो, पूह और ज्ञाबुंग में कई मरीजों सहित दर्जनों छात्र फंसे हुए हैं। ये छात्र शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़…

Read More

पीटीए अध्यापकों का वेतन हुआ नौ हजार

रामपुर बुशहर। डिग्री कालेज रामपुर में रविवार को पीटीए की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सत्र से रामपुर डिग्री कालेज में पीटीए के तहत अपनी सेवाएं दे रहे प्रवक्ताओं को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। इन शिक्षकों को छह हजार रुपये की जगह नौ हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले छात्रों को भी पीटीए द्वारा एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक कालेज प्राचार्य एसबी नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की…

Read More

लोगों को नहीं मिल रहा सस्ता राशन

रोहडू। रोहडू ब्लाक के अंतर्गत एक दर्जन डिपुओं में लोगों को फरवरी माह के सस्ते राशन का कोटा नहीं मिल रहा है। बर्फबारी से बंद हुई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी तक नहीं खुल सकी हैं। इसके चलते डिपुओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से फरवरी में मिलने वाला सस्ते राशन का कोटा नहीं उठाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रोहडू कार्यालय के तहत कुल 31 डिपो आते हैं। इनमें से छह डिपो स्नो बांड एरिया में शामिल हैं। स्नो बांड एरिया के डिपो मरेली, लोअरकोटी, खंगटेड़ी, सरास, केवली…

Read More

एच.आर.टी.सी. को तेल नहीं देंगे डीलर

एच.आर.टी.सी. को तेल नहीं देंगे डीलर

बिलासपुर : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी बसों को डीजल उपलब्ध करवाने हेतु प्रदेश के पैट्रोलियम डीलरों से 18 फरवरी तक निविदाएं मांगी हैं लेकिन हिमाचल पैट्रोलियम डीलर्ज एसोसिएशन का निर्णय है कि प्रदेश का कोई भी डीलर इन टैंडरों में भाग नहीं लेगा। यह जानकारी प्रैस क्लब बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए हिमाचल पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुकुमार सिंह चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी, 2013 को दिल्ली में सभी पैट्रोलियम कंपनियों के महाप्रबंधकों के साथ हुई केंद्रीय पैट्रोलियम विभाग की बैठक के बाद…

Read More