लाश की बालियां उतारने का आरोप

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को उस समय भयंकर हंगामा मच गया, जब सड़क हादसे में मौत का शिकार हुई भैरा निवासी महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के सफाई कर्मचारियों और एक होमगार्ड जवान पर लाश की बालियां उतार कर छुपाने का आरोप जड़ डाला। मामले को लेकर माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। इसी दौरान पुलिस जवानों सहित होमगार्ड के अन्य जवानों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसी बीच मामले की लिखित शिकायत सीएमओ तक भी पहुंच गई जिसके आधार…

Read More

आई0 जी0 ने किया घटनास्थल दौरा

ऊना। उद्योगपति विनोद कुमार जैन की गोली मारकर हत्या की वारदात में पुलिस हत्यारोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। सोमवार को आईजी राकेश अग्रवाल ने भी ऊना पहुंचकर घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऊना पुलिस को विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए। उन्होंने मर्डर केस में और साक्ष्य जुटाने को कहा है। हत्या के आरोप में रिमांड पर चल रहे राजीव कुमार कौशल, अरुण कुमार उर्फ मणि और सुनील कुमार उर्फ चरणा से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। इन्हें मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश…

Read More

मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े युवक

मुबारिकपुर(ऊना)। स्थानीय चौक पर रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मिनी बस से मुबारिकपुर चौक पर उतरती महिला ने उसी बस में बैठे तीन युवकों पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप दाग डाला। पुलिस ने तीन में से दो युवकों को काबू कर पूछताछ आरंभ कर दी है। जबकि तीसरा युवक अभी तक फरार है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हुए नरेश कुमारी पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी सलोह बेरी ने बस में बैठे तीन लड़कों पर पर्स से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया।…

Read More

रोहड़ू में 70 फीसदी रूटों पर आधा सफर

रोहडू। शिमला राजमार्ग पर पथ परिवहन निगम की बस सेवा सोमवार को बहाल हो गई है। लेकिन, सत्तर फीसदी ग्रामीण रूटों पर अभी भी बसें आधा ही सफर तय कर रही हैं। अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बस सेवा पूरी तरह ठप है। बर्फबारी के कारण एक माह से निगम की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, निगम ने ग्रामीण रूटों पर अपनी बस सेवाएं तो शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी भी 70 प्रतिशत ग्रामीण…

Read More

कोटखाई में बारह घंटे तक बिजली कट

कोटखाई (शिमला) तहसील कोटखाई के तहत आने वाले आधा दर्जन गांवों में दो माह से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा बिजली बोर्ड को शिकायत भी की लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के पुजैली, कलबोग, चमैन, रतनाड़ी, वाघी, बघाल और मेल गांव में करीब दो माह से बिजली…

Read More

चौपाल में न बिजली न पानी; सड़कें भी ठप

चौपाल (शिमला)। भारी हिमपात के बाद चौपाल में अभी तक जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। यहां यातायात ठप होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। लोग कड़ाके की सर्दी में रातें अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर हैं। भारी हिमपात के बाद बिजली सप्लाई बंद होने से कई उठाऊ पेयजल योजनाओं ने भी कार्य करना बंद कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगाें को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रूटों सहित…

Read More

किन्नौर से चालीस लोग पहुंचे रामपुर

रामपुर बुशहर। किन्नौर घाटी के विभिन्न स्थानों में फंसे आम लोगों, विश्वविद्यालय के छात्रों और मरीजों को सोमवार को रामपुर लाया गया। रामपुर से हेलिकाप्टर ने दो उड़ानें किन्नौर के विभिन्न स्थानों के लिए भरीं। इस दौरान किन्नौर से लाए गए नौ मरीजों को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, रामपुर से भी चालीस लोगों को किन्नौर के लिए रवाना किया गया। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने बताया कि हेलिकाप्टर ने रामपुर से किन्नौर के लिए दो उड़ानें भरी हैं। भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर के विभिन्न स्थानों…

Read More

एक हफ्ते बाद बहाल होगा एनएच-22

सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ सहित नेशनल हाइवे-22 को रल्ली से खाब तक बहाल करने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा। किन्नौर के पचास ग्रामीण रूटों को बहाल करने के लिए एक माह से भी अधिक का समय लग सकता है। भारी बर्फबारी के चलते जगह-जगह हिमखंड और ल्हासे गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। इससे किन्नौर की 65 पंचायतों के सैकड़ों लोगाें को आगे भी लंबे समय तक परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। हालांकि, 17 और 18 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर…

Read More

कार ‌निर्माता कंपनियों ने दिखाई नई तकनीक

कार ‌निर्माता कंपनियों ने दिखाई नई तकनीक

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चार दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। इसमें कई वाहन निर्माता कंपनियों ने शिरकत कर अपने नवीनतम उत्पाद प्रदर्शित किए। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारी वाहन मंत्रालय के भारी उद्योग विभाग के सचिव एमएफ फारुकी और शहरी विकास मंत्रालय के ओएसडी एसके लोहिया ने किया। सियाम के अध्यक्ष एस शांडिल्य ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह शो भारतीय लोक…

Read More

भारत के विरोध के बीच पाकिस्तानी ग्वादर बंदरगाह चीन के हवाले

भारत के विरोध के बीच पाकिस्तानी ग्वादर बंदरगाह चीन के हवाले

इस्लामाबाद: भारत में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाली एक पहल के तहत पाकिस्तान और चीन ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पाकिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन की कंपनी के सुपुर्द करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत अरब सागर स्थित इस बंदरगाह पर पाकिस्तान का अधिकार बना रहेगा लेकिन इसके संचालन से होने वाले मुनाफे में चीन की कंपनी का हिस्सा होगा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित ग्वादर बंदरगाह पर अब चीन की ‘चाइना ओवरसीज पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड’ का पूरी तरह कब्जा होगा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति…

Read More