खराहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी के बागवान यूरोपियन नाशपाती के दीवाने हो गए हैं। बागवान आजकल बागीचों को संवारने में जुटे हैं। इसके साथ ही बागवान नाशपाती की विभिन्न किस्मों की कलमें भी लगा रहे हैं। इसमें यूरोपियन किस्म की नाशपाती स्टार क्रिमसन बागवानों की पहली पसंद बनी हुई है। बने भी क्यों न इस नाशपाती की खासियत ही ऐसी है की हर कोई बागवान इसे अपने बागीचे की शोभा बनाना चाहता है। सेब सीजन में इसका रेट कई बार सेब से अधिक रहता है। यह अधिक समय तक तरोताजा भी…
Read MoreMonth: February 2013
अवैध कटान मामले में गार्ड निलंबित
काईस (खराहल)। खराहल घाटी के तांदला बीट के चेलगन के जंगलों में हुए अवैध कटान के मामले में विभाग ने फारेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई ड्यूटी में कोताही बरतने पर की है। विभागीय जांच में अवैध कटान मामले में वन रक्षक की लापरवाही सामने आई है। अवैध कटान मामले में वन रक्षक को सस्पेंड करने के साथ तय हुआ है कि अगर काटे गए पेड़ों की लकड़ी कम पाई गई तो उसकी रिकवरी भी गार्ड से होगी। रेंज आफिसर कुल्लू हरदयाल भारती इसकी पुष्टि…
Read Moreबागीचे लगाने पर 75 फीसदी अनुदान
कुल्लू। जलवायु परिवर्तन के चलते निचले क्षेत्रों से खिसक रही सेब बेल्ट के कारण मायूस बागवानों के लिए बड़ी राहत है। इन इलाकों के बागवान अनार ही नहीं बल्कि अब स्ट्राबेरी और किवी की बागवानी भी कर सकेंगे। घाटी में हालांकि अनार के बगीचे बड़े पैमाने पर लगाए गए हैं। लेकिन फलदार पौधों के दो और विकल्प मिलने से बागवान अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। बागवानी महकमे ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। उद्यान विभाग कुल्लू की तरफ से स्ट्राबेरी, अनार और किवी के बागीचे लगाने…
Read Moreउद्योगपति के हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर
मैहतपुर (ऊना)। उद्योगपति विनोद जैन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने पांचों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करेगी और वारदात में प्रयोग देसी कट्टे एवं कारतूस बेचने वाले की भी पहचान करके गिरफ्तारी की जाएगी। रिमांड के दौरान तीन आरोपियों की शिनाख्ती परेड भी करवाई जाएगी। मैहतपुर कस्बे में वीरवार…
Read Moreजरूरतमंद किसानों से दगा
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए निशुल्क दी जाने वाली दवाइयां एवं बीज पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि विभाग की ओर से गरीब किसानों को गेहूं एवं मक्की का बीज, दवाइयां, स्प्रे पंप एवं कृषि औजार निशुल्क उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। लेकिन, यह वस्तुएं गरीब परिवारों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मंदली पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, वार्ड सदस्य विजय कुमार, कश्मीरी देवी, हुक्म चंद, पृथ्वी चंद, कैप्टन रघुवीर सिंह, पंकज शर्मा, रणजीत सिंह,…
Read Moreमहिला के शव से चुराई बालियां बरामद
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिला के शव से बालियां चुराए जाने के मात्र 24 घंटों के दौरान पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने आरोपी तीन सफाई कर्मियों से बालियां बरामद कर ली हैं। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बालियों की बरामदगी के बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने पर तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लाश से बालियां चुराए जाने की घटना से हर कोई हैरत में है। सफाई कर्मचारियों की…
Read Moreहोला-मोहल्ला मेले को होंगे पुख्ता इंतजाम
अंब (ऊना)। स्थानीय बचत भवन में उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में मैडी के आगामी होला मोहल्ला मेले की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें पिछले सालों में किए गए प्रबंधों के आधार पर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुरक्षा, चिकित्सा, सफाई, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में यदि कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी हैं तो संबंधित विभागों को इसकी सूचना दी जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला…
Read Moreलेट लतीफ मुख्याध्यापिका को नोटिस
ऊना। चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक स्कूल में बुधवार को आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने छापामारी कर दी। इस दौरान मुख्याध्यापिका देर से स्कूल पहुंची। मुख्याध्यापिका की स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से स्कूल में अक्सर देरी से पहुंचने की शिकायतें की गई थीं। उपनिदेशक की ओर से मुख्याध्यापिका को 20 मिनट लेट आने का कारण पूछे जाने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं। जिसके चलते नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूल भवन की खस्ता हालत और मिड-डे-मील में अनियमितताओं को लेकर भी उपनिदेशक…
Read Moreनिरमंड के बागीपुल के पास जीप खाई में
रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लाक के बागीपुल के पास बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। सोमवार मध्यरात्रि हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पचेंडा जा रही बोलेरो जीप (एचपी 35-1475) बागीपुल स्कूल के पास सड़क से नीचे लुढ़क कर कुर्पण खड्ड में जा पहुंची। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनंत राम निवासी पचेंडा (बागीपुल) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह हादसे के बारे में पता चलने…
Read Moreएससी वर्ग का मिणी गांव सड़क सुविधा से वंचित
रोहड़ू। गावास पंचायत के तहत अनुसूचित जाति वर्ग का मिणी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क निर्माण के शुरू होने के सात साल बाद भी गांव में सड़क नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने लोनिवि को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मिणी गांव में सभी अनुसूचित जाति परिवार के लोग रहते हैं। मिणी गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य ईगवाला दोगरी से वर्ष 2005 में शुरू किया गया। युवक मंडल के प्रधान नारायण दास ने बताया कि कि…
Read More