बिलासपुर। अपराध रोकने के लिए पुलिस ने नया फंडा अपना लिया है। इसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता के तहत सबूत सहित सर्वश्रेष्ठ सूचना देने वाले को पुलिस महानिरीक्षक के हाथों सम्मानित किया जाएगा। ऐसे व्यक्ति को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस की यह प्रतियोगिता 15 मार्च तक रहेगी। खास यह है कि इस प्रतियोगिता में नशा सामग्री बेचने जैसी अवैध गतिविधियां के साथ ही पुलिस अधिकारियों के दुराचरण जैसे मामलों की जानकारी भी दी…
Read MoreMonth: February 2013
अब क्या करेंगे रेल सर्वे में जुटे कर्मचारी!
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर रेलमंत्री की चुप्पी से हर कोई मायूस है। वर्ष 2009 से रेल लाइन के सर्वे और भू-अधिग्रहण में लगे कर्मचारी अब असमंजस की स्थिति में हैं। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने की तमाम संभावनाएं अब शून्य लग रही हैं। रेल लाइन के लिए केंद्र से नौ करोड़ रुपये की राशि जारी हुई। अभी तक यह बजट नहीं खर्चा गया है। बताया जा रहा है कि इस रकम से मिलने वाले ब्याज से ही कर्मचारियों पर होने वाला खर्च पूरा हो रहा है। सूत्रों का कहना…
Read Moreस्वारघाट बस स्टैंड के निर्माण पर रोक
बिलासपुर। स्वारघाट बस अड्डे के लिए लोगों का इंतजार और लंबा खिंच सकता है। तकरीबन एक करोड़ रुपये के प्रस्तावित इस बस अड्डे के निर्माण में और देरी हो सकती है। बस अड्डा प्रबंधन ने बस अड्डा निर्माण पर रोक लगा दी है। बस स्टैंड मैनेजमेंट एवं डेवलपमेंट अथारिटी ने इस बारे में लोनिवि को पत्र जारी करते हुए कार्य रोकने के आदेश दिए हैं। बस अड्डे का निर्माण कार्य रुकने से जन सुविधा से जुड़े इस कार्य पर विराम लग गया है, जिससे इलाके के लोगों में मायूसी है।…
Read More250 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस
शाहतलाई (बिलासपुर)। बिजली बिलों की रिकवरी को लेकर विद्युत बोर्ड ने उंगली टेढ़ी कर दी है। शाहतलाई इलाके में बोर्ड ने 250 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर बिल जमा करने की मोहलत दी है। इस अवधि में बिल जमा नहीं हुए तो उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बोर्ड की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। जनवरी महीने में विभाग ने उपभोक्ताओं को बिलों का आवंटन कर दिया है। लेकिन अभी तक इसकी अदायगी नहीं हो पाई है। झबोला सर्कल के अंतर्गत…
Read Moreकेरोसिन के ज्यादा दाम वसूलने पर कैद
घुमारवीं (बिलासपुर)। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन और सात के तहत मूल्य से अधिक कीमत पर केरोसिन बेचने का अभियोग साबित होने पर न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं (कोर्ट नंबर-तीन) विशाल भमनोत्रा ने एक डिपो के सेल्समैन धारक को तीन महीने कैद की सजा मुकर्र की है। डिपो के सेल्समैन भंडारी राम ने अपनी उचित मूल्य की दुकान में सरकारी मूल्य से अधिक दाम पर केरोसिन बेचा था। सोमवार को इस पर फैसला सुनाया गया। आरोपी को दो हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना नहीं देने की सूरत में…
Read Moreअब पहले से ज्यादा मिलेगी राहत राशि
बिलासपुर। अनुसूचित जाति, जन जाति, ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को वोट देने के अधिकार से वंचित रखने पर अब पहले से ज्यादा राहत राशि मिलेगी। पीड़ित व्यक्ति को इसके लिए मताधिकार पर रुकावट डालने की एवज में रोकने वाले पर मामला दर्ज करवाना होगा। सरकार ने अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार अधिनियम में संशोधन कर इस राशि में बढ़ोतरी की है। सरकार की ओर से अनुसूचित, जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम-1989 में संशोधन किया गया है। इस बारे प्रदेश भर के जिला कल्याण अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए…
Read Moreआधा दर्जन सड़कें बंद, यातायात प्रभावित
चंबा। तेज बारिश और बर्फबारी जिले के लोगों के लिए आफत बन गई है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जिले के आधा दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण यातायात ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण चंबा-भरमौर, चंबा-जोत, चंबा बैरागढ़, भंजराड़ू बैरागढ़-देवी कोठी और चंबा-तीसा मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इन मार्गों पर यातायात सुविधा ठप हो गई है। हालांकि, बुधवार सुबह इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही…
Read Moreबारिश ने पीडब्ल्यूडी के 50 लाख बहाए
चंबा। इस बार बारिश और बफबारी के कारण लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें बह गई हैड्ड। इससे विभाग को 50 लाख रुपये से ज्यादा नुकसान हुआ है। विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान चंबा-तीसा मार्ग पर हुआ है। इस मार्ग पर विभाग को लगभग 20 लाख रुपये का घाटा हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी और फरवरी माह की बारिश से लोकनिर्माण विभाग को करारी चपत लगी है। चंबा-तीसा मार्ग पर आधा दर्जन सड़क ों के डंगे चले गए हैं। इसके अलावा भरमौर-चंबा मार्ग पर भी कई…
Read Moreबर्फबारी-तूफान से खंभे उखड़े, तारें टूटीं
तीसा (चंबा)। ताजा बर्फबारी से चुराह घाटी फिर सफेद हो गई है। अधिक बर्फ गिरने और तूफान से घाटी के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे और तारें टूट गई हैं। इससे क्षेत्र की एक दर्जन के करीब पंचायतों में बिजली गुल हो गई है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत सनवाल, सुईंला, देहग्रां, देवीकोठी, टेपा, भराड़ा, चांजू और देहरा में बिजली ठप हो गई है। भारी बारिश और तूफान के चलते जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इसके अलावा तारें भी आपस में लिपट गई हैं।…
Read Moreवन रक्षकों के आवेदनों से परेशान वन विभाग
चंबा। वन विभाग में वन रक्षकाें के पदों को भरे जाने की प्रक्रिया हुए बिना ही आवेदन आने शुरू हो गए हैं। भर्ती की अफवाह के चलते युवक डीएफओ कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। इससे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। चीफ कंजरवेटर एआर रेड्डी ने युवकों को बिना किसी प्रक्रिया के आवेदन न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वन रक्षकों की भर्ती अभी शुरू नहीं की गई है। इसके लिए विभाग वाकायदा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करके आवेदन आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा कि…
Read More