राजपुर (सिरमौर)। कंडौला सड़क का काम पिछले छह माह से बंद होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष पनपा है। इसके चलते लोभी, किरोग, सैनाव, अदवाड़, कंडैला आदि गांव के ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों बलबीर सिंह, दिलीप सिंह, गंगा राम, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, बालक राम शर्मा, ज्ञान सिंह तोमर ने बताया कि राजपुर से कंडैला सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुए छह वर्ष हो चुके हैं लेकिन सड़क का कार्य आज भी अधूरा है। राजपुर से कंडैला सड़क पर पांच…
Read MoreMonth: February 2013
कालाअंब में पकड़ा उद्घोषित भगौड़ा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पीओ सैल (पुलिस) टीम ने एक उद्घोषित आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को आरोपी कालाआंब से दबोचा गया था। मंगलवार को पांवटा अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार नाहन निवासी आरोपी बारु राम पुत्र जगत राम पर वर्ष 2007 में सड़क हादसे का मामला चल रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद 7 नवंबर 2012 से…
Read Moreरेलवे ट्रैक पर तेंदुआ, लोगों में दहशत
शिमला। राजधानी के हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर इन दिनों तेंदुआ टहल रहा है। शाम ढलने के बाद अक्सर लोगों को रेलवे ट्रैक के आसपास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण तेंदुआ आवासीय क्षेत्र तक पहुंच रहा है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। रेलवे स्टेशन के पास बनी आवासीय कालोनी के लोग तेंदुए की गुर्राहट के कारण डर के माहौल में वक्त काट रहे हैं। 103 टनल से लेकर रेलवे स्टेशन तक सुनसान इलाके में हर रोज…
Read Moreलोक सेवा में अवार्ड, पर 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब
शिमला। नगर निगम शिमला को लोक सेवा के लिए देश के अन्य शहरों के मुकाबले अव्वल चुना गया है। 22 फरवरी को नई दिल्ली में महापौर संजय चौहान को सम्मानित किया जाना है। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर में एक हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट प्वाइंट खराब हैं। खुद निगम के सर्वे में यह बात सामने आई है। शहर में 5600 स्ट्रीट लाइट्स के प्वाइंट्स हैं, जिनमें से 1100 प्वाइंट्स नॉन फंक्शनल हैं जिसका खामियाजा रात के समय लोगों को ठोकरें खाकर भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम के तहत…
Read Moreपरीक्षा फार्म जलाकर विरोध जताएगी एसएफआई
शिमला। एसएफआई जिला इकाई ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक पर आरोप लगाया है कि वे एकमुश्त बीएड और बीसीए के छात्रों की फीस में बढ़ोतरी कर छात्रों पर बोझ डाल रहे हैं। बीएड और बीसीए के छात्रों के फार्म की फीस महज 60 रुपये थी, उसे अब 850 रुपये कर दिया है। छात्र नेताओं ने चेताया द्दस् कि यदि फार्म की बढ़ी फीस के फैसले को वापस न लिया गया तो एसएफआई परीक्षा फार्म जलाकर विरोध जताएगी और बढ़े दाम पर फार्म नहीं बिकने देगी। जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और…
Read Moreड्राइविंग के शौक ने थमाई थाने की गाड़ी
शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल इन दिनों विभाग और जनता से खूब शाबाशी बटोर रही हैं। 25 वर्षीय रिचा शर्मा छोटा शिमला पुलिस थाने में तैनात हैं और थाने की आफिशियल गाड़ी चला रही हैं। महिला कांस्टेबल ने ड्राइविंग का यह जिम्मा स्वेच्छा से लिया और अपने शौक की वजह से वह पुलिस विभाग में तैनात अन्य महिला कांस्टेबलों का मनोबल बढ़ाने का भी काम कर रही हैं। रिचा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही ड्राइविंग का शौक था। लेकिन इस शौक को बल मिला पुलिस…
Read Moreछम्यार में लहसुन की फसल सड़न रोग की चपेट में
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की छम्यार पंचायत में लहसुन की फसल सड़न रोग की चपेट में आने से तबाह हो गई है। खेतों में लहसुन सड़ने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसानों को खुद तैयार किए गए बीज में सड़न रोग की बीमारी लगने से भारी झटका लगा है। क्षेत्र के सरोगी और बदरयाड़ा गांव में लहसुन की फसल को सड़न रोग से नुकसान पहुंचने से किसान काफी चिंतित हैं। इसके अलावा, धनियुंत, केवली, बनाश्टी, डवारीखाड, पाबो, तालड़ी, लुआहीं समेत आसपास के गांवों में किसानों की…
Read Moreपानी का कनेक्शन नहीं, बिलों की वसूली
मंडी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि विभाग ने पानी का कनेक्शन लगाया नहीं और उपभोक्ता से बिलों की वसूली शुरू हो गई है। उपभोक्ता ने विभाग को कानूनी नोटिस जारी किया है। विभाग ने गलत बिल जारी करने के बारे में पड़ताल शुरू कर दी है। उप तहसील बलद्वाड़ा के नरोला गांव निवासी बनारसी दास पुत्र मथुरा दास ने अपने घर में पानी के कनेक्शन के लिए विभाग के पास 200 रुपए की फीस भर कर आवेदन किया था। विभाग ने उनके कनेक्शन…
Read Moreराष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर
मंडी। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय व्यापी दो दिवसीय हड़ताल से बुधवार से शुरू होगी। इस हड़ताल में विभिन्न ट्रेड यूनियन हिस्सा लेकर अपनी मांगों का समर्थन करेगी। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा। सभी बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों को बैंकों से लेन-देन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ट्रेड यूनियनाें की दो दिवसीय हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक दर्जन के करीब ट्रेड यूनियनें भाग लेने जा रही हैं।…
Read Moreमकानों पर जेसीबी चलने से चैलचौक में हड़कंप
गोहर (मंडी)। चैलचौक में लोक निर्माण विभाग की चेतावनी के बावजूद अवैध कब्जाधारियों द्वारा अपने अवैध कब्जे न गिराने से विभाग ने अब खुद जेसीबी चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग ने चैलचौक में जेसीबी चलाकर अवैध रूप से बने मकानों पर कार्रवाई की है। चैलचौक कस्बे में 66 अवैध कब्जाधारियों के अवैध कब्जे गिराने के दूसरे चरण में अब विभाग सभी अवैध मकानाें पर गाज गिराने की तैयारी में है। इसी कड़ी में विभाग ने चैलचौक में अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाना शुरू कर दिया। इससे…
Read More