आनी (कुल्लू)। आनी के करंथल के पास तेज रफ्तार टेंपो ने एक मासूम बच्ची को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेता लेकर बैहना से श्वाड़ आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने दो वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को कुचलने के बाद टेंपो सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे दो लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर आनी पुलिस तुरंत मौके पर रवाना…
Read MoreMonth: February 2013
स्वास्थ्य मंत्री को बताईं समस्याएं
ठियोग (शिमला)। सिविल सोसाइटी ठियोग की टीम का एक प्रतिनिधिमंडल सोसाइटी अध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह से शिमला में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में पेश आ रही समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सोसाइटी अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ठियोग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक की भी सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस को…
Read Moreकिन्नौर घाटी से 46 लोग पहुंचे रामपुर
रामपुर बुशहर। किन्नौर घाटी में फंसे छात्रों और मरीजों को वीरवार को रामपुर लाया गया। इन लोगों में तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा रामपुर में फंसे स्कूली छात्राें और अन्य सरकारी कर्मचारियों को नाको और पूह में छोड़ा गया। इसके लिए रामपुर से दो उड़ानें भरी गईं। भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर में फंसे लोगों को वीरवार को थोड़ी राहत मिली। वीरवार को रामपुर से नाको, लियो और पूह के लिए दो उड़ानें भरी गईं। इस दौरान पूह से बीस और नाको तथा लियो से 26 लोगाें…
Read Moreकाजा के गियू से पैंतीस याक गायब
काजा (लाहौल स्पीति)। चीन सीमा के साथ लगती ग्राम पंचायत गियू से लोगों के करीब 35 याक गायब हैं। लोगों का अंदेशा है कि याक या तो भारी बर्फबारी के चलते हिमखंड में दब गए हैं या फिर पड़ोसी देश चीन चले गए हैं। वहीं, याक के गायब होने से जहां लोगों को करीब 14 लाख रुपये का चूना लगा है वहीं, मार्च में फसलों की बिजाई का काम भी प्रभावित होगा। क्षेत्र में याक द्वारा ही खेतीबाड़ी का काम किया जाता है। ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान…
Read Moreकमाई के चक्कर में 59 हजार भी गंवाए
बड़सर (हमीरपुर)। व्यक्ति कमाई करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। इसे 59 हजार रुपये की चपत लग गई। मामला समझ आने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यार सिंह पुत्र शेर रण सिंह निवासी बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने जमीन पर टावर लगाकर कमाई करने का एक विज्ञापन देखा था। इसमें दिए नंबरों पर अपनी जमीन पर टावर लगवाने के लिए संपर्क…
Read Moreपार्षदों में टकराव, नपं भोटा की बैठक टली
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में जन हितों पर राजनीति हावी हो रही है। राजनीतिक खींचतान के कारण बुधवार को निर्धारित नपं की बैठक नहीं हो सकी। इस कारण जनता से जुड़े मुद्दों पर न चर्चा हुई और न कोई निर्णय। पार्षदों के न पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया और बैठक आगामी तिथि के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके पश्चात एक दूसरे पर आरोपों प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। नगर पंचायत भोटा की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे रखी गई थी। नपं अध्यक्ष सर्वजीत…
Read Moreमरीजों को नहीं मिल रही सस्ती दवा
हमीरपुर। अस्पताल परिसर में दवाइयों की उचित मूल्यों के दुकान में करीब एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। मरीजों को सस्ते दामों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मजबूरन महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों में अस्पताल प्रबंधन और विभाग के प्रति रोष है। करतार चंद, बलदेव कुमार, जगदीश चंद, उधम सिंह, देवराज, अमर सिंह, राणू राम, कौशल्या देवी, प्रकाश चंद, ध्यान सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार का कहना कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में दवाइयों की उचित मूल्य की दुकान करीब एक सप्ताह से…
Read Moreबस व टिप्पर में भिड़त, पांच घायल
सुबाथू (सोलन)। गंभरपुल के पास गांव जाड़ली के पास बुधवार को सरकारी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी बस कंधर से सोलन आ रही थी, जब बस जाड़ली के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से आ रहे एक टिप्पर से बस की टक्कर हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार इलाज के लिए ले जाया…
Read Moreजबरन उद्योग बंद करवाने पर भड़के उद्यमी
जबरन उद्योग बंद करवाने पर भड़के उद्यमी सोलन/परवाणू। ट्रेड यूनियनों पर जबरन उद्योग बंद करवाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए परवाणू औद्योगिक संघ भड़क गया है। ला एंड आर्डर के हाशिए पर होने का आरोप लगाते हुए संघ के प्रधान ने उद्योग मंत्री और उपायुक्त सोलन को शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त सोलन ने आपात बैठक करके स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं उपमंडल अधिकारी ताशी संडूप को मौके पर जाने के आदेश दिए हैं। शिकायत…
Read Moreबिजली कट बने आफत
सोलन। शहर में आए दिन लग रहे बिजली कट लोगों के लिए आफत बन गए हैं। सुबह शाम काम के समय बिजली गुल होने से उपभोक्ता काफी परेशानी झेल रहे हैं। उनमें इस बात को लेकर खासा रोष है कि बोर्ड न तो इन कटों की सूचना देता है और न कट लगाने बंद करता है। सुबह-सुबह जब लोग ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं तो कट की समस्या आन पड़ती है। सुबह काम पर निकलने से पहले और शाम को घर पहुंचते ही समस्या आडे़ आती…
Read More