जबरन उद्योग बंद करवाने पर भड़के उद्यमी

जबरन उद्योग बंद करवाने पर भड़के उद्यमी
सोलन/परवाणू। ट्रेड यूनियनों पर जबरन उद्योग बंद करवाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए परवाणू औद्योगिक संघ भड़क गया है। ला एंड आर्डर के हाशिए पर होने का आरोप लगाते हुए संघ के प्रधान ने उद्योग मंत्री और उपायुक्त सोलन को शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त सोलन ने आपात बैठक करके स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं उपमंडल अधिकारी ताशी संडूप को मौके पर जाने के आदेश दिए हैं। शिकायत में परवाणू इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान अनिल सहगल ने कहा कि बुधवार को ट्रेड यूनियनों के कुछ प्रदर्शनकारियों ने उद्योगों में घुसकर जबरन उत्पादन बंद करवाया है। हड़ताल पर न जाने की मंशा न रखने वालों को भी डराया धमकाया गया है। इस दौरान कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से उद्योगों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कानून व्यवस्था होगी बेहतर
उपायुक्त मीरा मोहंती ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परवाणू में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस और प्रशासन को मौके पर रहने के लिए कहा गया है। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

मौके पर होगा विजिट : एसडीएम
एसडीएम ताशी संडूप ने कहा कि आज वे परवाणू में जाएंगे। स्थिति का जायजा लिया जाएगा। हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था को बेतहर बनाने की भरसक कोशिश होगी। प्रशासन स्थिति पर निगाह रखे हुए है। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा : एसपी
एसपी सोलन डा रमेश छाजटा ने कहा कि हड़ताल के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों पर कतेई बक्शा नहीं जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल परवाणू में तैनात है। स्थिति पर अंडर कंट्रोल है

Related posts