नायब तहसीलदार कार्यालय में आग

चंबा। नायब तहसीलदार कार्यालय चंबा में वीरवार रात आग लग गई है। इससे नायब तहसीलदार के चैंबर में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज जल गए हैं। जानकारी के अनुसार आग रात करीब पौने नौ बजे लगी। आग पता तब चला जब एक टैक्सी ड्राइवर युवक आशीष निवासी सुराड़ा यहां से गुजर रहा था। उसने कार्यालय में लगी आग देखते ही पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित किया। सूचना मिलते पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया, तब तक आग…

Read More

रिक्त पद न भरे तो स्कूल में लगा देंगे ताला

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की आयल पंचायत के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक न होने के कारण अभिभावकों में रोष है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को चेताया है कि तीन दिन के भीतर स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों और अन्य स्टाफ के पदों को भरा नहीं गया तो वे स्कूल पर ताला लगा देंगे। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में लगभग एक साल से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में स्कूल में एक ही अध्यापक तैनात है। पंचायत प्रधान दुनी चंद ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग…

Read More

एक हफ्ते में पूरी करें अटेंडेंस

चंबा। कालेज के जिन छात्रों की 75 प्रतिशत हाजिरी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा हाउस इग्जाम के बाद हुए टेस्ट में भी 20 से कम नंबर आए हैं उनके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इन छात्रों को वार्षिक परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक कालेज में सभी संकायों के अलग-अलग विषयों के टीचरों ने छात्रों की हाजिरी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को बाकायदा नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। जिन छात्रों की हाजिरी 75 प्रतिशत से कम है…

Read More

घरोटी गांव में दस दिन से बिजली नहीं

सिहुंता (चंबा)। क्षेत्र की समोट पंचायत के गांव घरोटी में दस दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने के कारण 12 के करीब परिवारों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोग कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जब समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलते हैं तो अधिकारी फोरमैन को लाइन ठीक करने के लिए चार किलोमीटर दूर से बुलाने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों…

Read More

पांच लाख से संवरेगा सलूणी स्कूल खेल मैदान

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का खेल मैदान जल्द ही संवरने की उम्मीद है। इस खेल मैदान की पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। मैदान को चौगान की तर्ज पर संवारने की कवायद शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय स्थित एक मात्र मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने पिछले वर्ष सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसमें से अढ़ाई लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है…

Read More

रेलवे लाइन को किया जाए ब्राडगेज

पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले कई दशकों से चल रही नैरोगेज पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन को लेकर अब भूतपूर्व सैनिक लीग पालमपुर ने भी अपनी आवाज उठाई है। लीग का कहना है कि इस लाइन को ब्राडगेज कर लाहौल स्पीति तक जोड़ा जाए। इसके लिए लीग ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री एके एंटनी, रेलवे मंत्री पवन बंसल, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व केंद्र में प्रदेश की सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेश कुमारी को भेजा है। लीग का कहना है यह रेलवे लाइन अंग्रेजों के समय से चली आ…

Read More

सीयू शिफ्टिंग पर देहरा में फूटा गुस्सा

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा से केंद्रीय विवि को शिफ्ट करने के कैबिनेट फैसले के बाद इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। सरकार के फैसले पर विरोध जताने के लिए देहरा विकास मंच के झंडे तले सैकड़ों उपमंडलवासियों ने मिनी सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों के एक हुजूम ने एसडीएम देहरा शिव कृष्ण पराशर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, जयंती नटराजन, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के राज्यपाल और सीएम वीरभद्र सिंह को प्रेषित कीं।…

Read More

ड्राइवर सीट खिसकने से गई थी 34 की जान

धर्मशाला। पालमपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर माता आशापुरी के पास 10 सितंबर 2012 को परिवहन निगम की बस के पहाड़ी से नीचे गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बस चलाते समय तीखे मोड़ पर चालक की सीट पीछे खिसकने से यह हादसा पेश आया था। हिलाकर रख देने वाले इस हादसे में क्षेत्र के 34 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर युवा शामिल थे। बस में कुल 44 लोग सवार थे, जिनमें पांच गंभीर रूप से घायल हुए।…

Read More

सीयू को धर्मशाला में स्थापित करने की तैयारी

धर्मशाला। केंद्रीय यूनिवर्सिटी पर हो-हल्ले के बीच इसे धर्मशाला में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने बाकायदा धर्मशाला में सीयू के लिए लगभग 500 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही इस पर कसरत शुरू कर दी जाएगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा बेशक राजनीतिक अखाड़ा बन गया हो, मगर धर्मशाला से विधायक बने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विस क्षेत्र की जनता से इसे यहां स्थापित करने का वायदा किया था। सूत्र बताते हैं कि…

Read More

प्रभा अध्यक्ष और किशन होंगे उपाध्यक्ष

बंजार (कुल्लू)। पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेस समर्थित दस पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर लिए हैं। क्षेत्रीय संतुलन को मद्देनजर रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए सैंज क्षेत्र के वार्ड तीन धाउगी की प्रभा पालसरा का नाम सुझाया गया। पंस अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। उपाध्यक्ष पद के लिए सराज क्षेत्र के वार्ड 15 से किशन ठाकुर नाम तय किया गया है। पंचायत समिति बंजार में 15 सदस्य हैं।…

Read More