बड़सर(हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने बरोटी गांव में पड़ोसी महिला से मारपीट करने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक भैलू पंचायत के गांव बरोटी की आशा देवी पत्नी लाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पशुशाला से आ रही थी तभी रास्ते में पड़ोसन रूकमणी देवी पत्नी जगदीश चंद ने उसके साथ मारपीट की । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
Read MoreMonth: February 2013
प्रशासन ने खुलवाया सेरी गांव का संकरा रास्ता
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के बणी पंचायत के गांव सेरी के पास संकरा रास्ता प्रशासन के हस्तक्षेप बाद खुल गया है। क्षेत्र के कुछ लोगों के अतिक्रमण के चलते गांव का रास्ता संकरा हो गया था तथा लगभग दो सालों से विवाद चल रहा था। मार्ग पर ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था, रास्ते के खुलने से सेरी गांव सहित चार गांवों के लोगों को लाभ मिला है। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद व बड़सर थाना के डीएसपी लालमन शर्मा ने मौके पर पहुंच कर रास्ते को खुलवाया। जानकारी…
Read Moreभगौड़ा घोषित आरोपी पकड़ा
हमीरपुर। हमीरपुर के विशेष सैल ने भगौड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। नीता पुत्र साधू राम एमवी एक्ट के तहत दर्जन एक केस में भगौड़ा घोषित किया गया था। न्यायालय ने आरोपी को वर्ष 2007 में भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में सुजानपुर थाना के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विशेष सेल में सुभाष चंद, किशोरी लाल, कमलजीत ने भगौड़ा घोषित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल टीम के सदस्यों…
Read Moreपुलिस ने चोरी का मोटरसाइकल किया बरामद
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने दो माह पूर्व मैहरे बाजार से चोरी हुए मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चकमोह गांव के प्रदीप शर्मा ने 11 दिसंबर 2012 को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोटर साइकिल नं. एचपी 21ए 6594 मैहरे बाजार से चोरी हो गया । पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। दो माह बाद पुलिस को मोटर साइकिल गांव डिहर डॉ. तलमेहड़ा तहसील…
Read Moreनालागढ़-बद्दी में नहीं हुई शपथ
नालागढ़ / बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत आने वाली दो नगर परिषदों नालागढ़ और बद्दी के सरकार के चुने गए मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण नहीं हो सकी है। नगर परिषद नालागढ़ में पूर्व पार्षद मोहम्मद रफी, समाजसेवक तेजपाल डंडोरा, युवा कांग्रेसी मनीष राजदेव, बद्दी में हरनेक सिंह ठाकुर, पृथ्वी राज कौशल और प्रकाश चंद को मनोनीत पार्षद चुन तो लिया गया है, लेकिन अभी तक शपथ नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि जिलाधीश ने इन मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी करवानी है या फिर…
Read Moreछह मनोनीत पार्षदों ने संभाला पद
सोलन / परवाणू। सोलन नगर परिषद के लिए प्रदेश सरकार के नवनियुक्त तीन पार्षदों को नगर निगम हाल में एसडीएम सोलन टशी संडूप ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन पार्षदों में विशाल वर्मा, एसएस झिन्ना तथा राजीव कौड़ा शामिल हैं। इस मौके पर सोलन नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत तथा सभी वार्डों के पार्षदगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं परवाणू में कांग्रेस समर्थित मनोनीत पार्षदों में परविंद्र कौर, ठाकुर दास शर्मा और हरीश आजाद ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम सोलन ने पद…
Read Moreटैक्स के विरोध में ट्रांस्पोर्टर लामबंद
नालागढ़ (सोलन)। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग नियम व टैक्स के विरोध में छोटे वाहनों की आठ यूनियनों की एक संयुक्त यूनियन का गठन किया है। यूनियनों की बनी संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष ऐस आपरेटर यूनियन बद्दी के जगदीश चंद को बनाया गया है। मैक्सिमो यूनियन बद्दी से निक्का राम को उपाध्यक्ष, श्रीराम सुपर ऐस यूनियन नालागढ़ से शाम लाल सिंगला को सचिव और सुपर ऐस यूनियन नालागढ़ से गुरदीप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। एस आपरेटर यूनियन बद्दी से महिंद्र सिंह, राजकुमार, भूपिंद्र सिंह, ऐस ओ…
Read Moreतीन स्कूलों की मिली विशेष ग्रांट
बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) की ओर से जिले की तीन स्कूलों को सुदृढ़ करने के लिए विशेष ग्रांट जारी की गई है। इन स्कूलों को आरएमएसए के ओर से 12 लाख रुपये प्रति स्कूल विशेष सहायता राशि प्रदान की गई है। आरएमएसए ने कसौली ब्लाक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर, दून के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी, नालागढ़ ब्लाक के बरूना स्कूल को यह विशेष राशि मिली है। इस राशि से धर्मपुर स्कूल में आर्ट या क्राफ्ट रूम, क्लासरूम, शौचालय, पेयजल सुविधा तथा क्लास रूम में…
Read Moreकत्ल का हत्या आरोपी दोषी करार
सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेएन यादव की अदालत ने हत्या आरोपी को दोषी करार दिया है। पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत ने अभियुक्त बलबीर सिंह पुत्र डंकू राम निवासी बालकपुरा तहसील जोगिंद्रनगर मंडी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं पांच हजार जुर्माने के भी आदेश हैं। जुर्माना न अदा करने के एवज में दोषी को एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी जिला उप न्यायवादी एमके शर्मा ने की है। परवाणू में एक फैक्टरी में झगड़े के…
Read Moreआधा दर्जन मार्गों पर आवाजाही ठप
नौहराधार (सिरमौर)। हिमपात ने सिरमौर के लोगों की दिक्कतें फिर से बढ़ा दी हैं। हरिपुरधार में आधा दर्जन सड़क मार्ग बंद हो जाने से इन क्षेत्रों में आवाजाही थम गई है। मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है। वीरवार देर रात से नौहराधार, हरिपुरधार, बोगधार तथा सटे अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा ठंड बढ़ने से सामान्य जीवन पर काफी असर पड़ा है। जिला की चूड़धार चोटी पर वर्ष की चौथी बर्फबारी से समूचा हरिपुरधार सफेद बर्फ की चादर से…
Read More