ऊना। बंगाणा क्षेत्र के प्रोइयां स्कूल के शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच खुल गई है। शिक्षक पर मिड डे मील में गोलमाल करने और फिर रिकार्ड से टैंपरिंग करने का आरोप लगा है जिसके चलते आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने स्कूल से मिड डे मील के रिकार्ड को जब्त कर लिया है। शुक्रवार को इसी स्कूल के मुख्याध्यापक से आरोपी शिक्षक के भाई ने मारपीट कर डाली थी। इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि मुख्याध्यापक के साथ मारपीट का कारण भी…
Read MoreMonth: February 2013
फिर अंधेरे में डूबे चौपाल के ग्रामीण क्षेत्र
चौपाल (शिमला)। चौपालवासियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर अंधेरा छा गया है। शुक्रवार शाम से चौपाल में बिजली गुल है। पचास से अधिक पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते हजारों उपभोक्ता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत सप्लाई बंद होने का कारण लाइनों का क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। चौपाल विद्युत मंडल के अंतर्गत पचास से अधिक पंचायतें शुक्रवार शाम से अंधेरे में हैं। बीते डेढ़ माह से क्षेत्र में अनियमित विद्युत…
Read Moreकब तक यूं ही लुटते रहेंगे मरीज!
रामपुर बुशहर। आखिर कब तक यूं ही लुटते रहेंगे मरीज। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में मशीन में तकनीकी खराबी का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मशीन खराब होने के कारण यहां मरीजों को एक ईसीजी के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। इसके लिए मरीजों को पचास रुपये की जगह सौ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में इस टेस्ट के लिए पचास रुपये लिए जाते हैं। खनेरी अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को आमतौर पर परेशानी से…
Read Moreसरकारी बस में छाता खोलकर किया सफर
डंसा (शिमला)। परिवहन निगम के रामपुर डिपो से ग्रामीण रूटों पर भेजी जाने वाली खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। निगम के बेड़े में कई ऐसी बसें हैं, जिनकी छतों से पानी टपकता है और लोगों को बचाव के लिए बस में ही छाते खोलने पड़ते हैं। शुक्रवार को रामपुर से मझाली गई बस में ऐसा वाकया सामने आया। पुराने बस अड्डे से यात्री जैसे ही बस के अंदर चढ़ने लगे तो देखा कि छत से पानी अंदर बरस रहा था। अधिकांश यात्रियों ने बस…
Read Moreहम कुछ नहीं कहेंगे, बेटा घर आ जाओ
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला से एक छात्र सोमवार से लापता है। दसवीं कक्षा में अध्ययनरत ईश्वर के घर न लौटने से उसके परिजन खासे चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकरअपने लाडले को खोजने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर और उसके साथियों ने स्कूल में कुछ शरारत की थी। इस पर स्कूल से ईश्वर के पिता को फोन किया गया। यह बात पता चलने पर ईश्वर और उसका एक साथी स्कूल से भाग गए। दूसरा छात्र सैंज से वापस लौट आया,…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र में कोई लोकतंत्र नहीं: बोलविया
न्यूयार्क: बोलविया के राष्ट्रपति इवो मोराल्स ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में कोई लोकतंत्र नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ्)अमेरिका का एक आर्थिक औजार है। मोराल्स ने बुधवार की रात न्यूयार्क स्थित संयुक्तराष्ट्र के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि संयुक्तर राष्ट्र के सभी सदस्यों सुरक्षा परिषद की हुकूमत नहीं चलती। उन्होंने कहा, यह कैसी सुरक्षा परिषद है। हकीकत मे ंयह असुरक्षा परिषद बनकर रह गयी है। उन्होंने क्यूबा पर अमेरिका के प्रतिबंधों का जिक्र करते हुये कहा कि दो देशों को छोड़कर सभी राष्ट्र इसे हटाने के…
Read Moreमोगा उपचुनाव: रिश्वत देते पकड़ा गया नेता!
मोगा: मोगा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। तेज़ बरसात के चलते पोलिंग की रफ्तार शुरुआती दौर पर बहुत धीमी चल रही है और एक -दो लोग ही घर से वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मोगा में अकाली दल के जुगिंद्रपाल जैन, कांग्रेस के विजय साथी, सांझे मोर्चे के रवीन्द्र धालीवाल और अकाली दल अमृतसर के बरिंद्रपाल सिंह के अलावा कुछ आज़ाद उम्मीदवार भी मैदान में हैं। चुनाव में 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। प्रशासन ने…
Read Moreहैदराबाद ब्लास्ट: आतंकियों के निशाने पर था साईं मंदिर!
हैदराबाद: हैदराबाद दोहरे बम ब्लास्ट के कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। हाल ही में हैदराबाद धमाकों को लेकर एक निजी चैनल ने दावा किया है कि आतंकियों के निशाने पर साईं बाबा मंदिर था लेकिन उस वक्त मंदिर में पुलिस कमिश्नर मौजूद थे जिस कारण वहां कड़ी सुरक्षा थी। इसके चलते उन्होंने दिलसुख नगर की फलमंडी को आतंकी हमले के लिए चुना। जानकारी के अनुसार आतंकियों का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों की हत्या करना था। लेकिन उनके…
Read Moreभाजपा से निष्कासित छह पदाधिकारियों की वापसी तय
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर भाजपा मंडल के निष्कासित पदाधिकारियों की पार्टी में वापसी की तैयारी हो गई है। जल्द ही पार्टी के करीब आधा दर्जन बागियों की वापसी संभव हो सकती है। इनमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा का नाम भी शामिल है। वापसी की संभावना की पुष्टि भाजपा मंडल ने भी सकारात्मक संकेत देकर कर दी है। विस चुनावों केे दौरान कुछ कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी उर्मिल ठाकुर को छोड़ आजाद प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ चले थे। राणा ने भी पार्टी से बगावत कर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव…
Read Moreतीन व्यक्ति हिरासत में
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा 107-51 के तहत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की।
Read More