हत्यारोपियों ने लूटा था शिक्षक का घर

ऊना। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपियों ने रक्कड़ कालोनी स्थित एक शिक्षक के घर में चोरी करने की बात भी कबूल की है। इस दौरान चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर डाला था। वहीं अन्य वारदातों को लेकर भी पुलिस की निगाह दोनों पर टिकी हुई है। जबकि शिक्षक के घर से चोरी किए गए सामान की रिकवरी के लिए भी पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी…

Read More

चिलिंग प्लांट खराब परेशानी में दुग्ध उत्पादक

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन का रोहड़ू स्थित मिल्क चिलिंग प्लांट करीब एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। प्लांट के खराब होने से पशुपालक परेशानी में है। दूध की खरीब बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का हजारों लीटर दूध खराब हो रहा है। मिल्क फेडरेशन की ओर से अभी तक प्लांट को ठीक करने की पहल नहीं की जा रही है। रोहड़ू मिल्क प्लांट में गांव के सैकड़ों पशुपालकों का दूध बिक्री के लिए पहुंचता है। गांव से प्लांट पर दूध पहुंचाने के लिए करीब 20 सहकारी…

Read More

कब होगा बर्फ से हुए नुकसान का आकलन

डंसा (शिमला)। यहां के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से सेब और अन्य फलदार पेड़ों को हुए नुकसान का अभी तक जायजा नहीं लिया गया है। इससे बागवानों में रोष है और उन्होंने जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत की मांग की है। भारी बर्फबारी से नोग वैली के ऊपरी गांव, दरकाली, मुनिश, काशापाट, नरैण, बाहली, धारगौरा, मशनू समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सेब की टहनियां टूटी है तो कहीं पर सेब जड़ से ही उखड़ गए।…

Read More

कलगांव टीर में दो मंजिला मकान जला, चार परिवार बेघर

रोहडू। उपमंडल के अंतर्गत कलगांव टीर में सोमवार रात एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी की घटना में चार परिवार बेघर हुए हैं। घटना में करीब 80 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रशासन की ओर से कानूनगो रोहडू कुशाल चंद ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितोें को फौरी राहत दी है। प्राप्त जानकारी के दो मंजिला मकान में चार परिवार अलग अलग रहते थे। सोमवार रात 11 बजे सभी अपने…

Read More

बिजली के बाद अब मोबाइल सेवा से परेशान

कोटखाई (शिमला)। बिजली समस्या से जूझ रहे कोटखाई क्षेत्र के उपभोक्ता अब मोबाइल सेवा से परेशान हैं। बिजली गुल होने से कोटखाई के घुंडा में लगा बीएसएनएल टावर बंद हो जाता है। इससे इस टावर के तहत आने वाले क्षेत्रों में मोबाइल सेवा बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं ने टावर में हाई कैपेस्टी बैटरी लगाने की मांग की है, जिससे की बिजली गुल होने पर टावर बंद न हो। कोटखाई के गुम्मा, महासू, बहालीदार, पूडग, हिमरी, बडेच, प्रगतिनगर, बखोल, बागडा आदि पंचायतों में बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित है। इससे उपभोक्ताओं…

Read More

दर्जा तो बढ़ा, मगर सुविधाएं नहीं

रामपुर बुशहर। सिविल डिस्पेंसरी रामपुर अपग्रेड होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तो बन गया, पर सुविधाएं नहीं बढ़ पाई। यहां न तो एक्सरे सुविधा और न ही शूगर, ब्लड जैसे टेस्ट हो पाते हैं। इस कारण, यहां आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक टेस्ट के लिए खनेरी या फिर निजी क्लीनिक जाना पड़ता है। अगर यह सुविधाएं यहीं पर मिले तो लोगों को इलाज को अन्यत्र जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सिविल डिस्पेंसरी को पूर्व सरकार ने चुनावी वर्ष में अपग्रेड करके पीएचसी बनाया था। इसमें दो चिकित्सक, एक…

Read More

बजट 2013: हिमाचली सरकार को बिजली प्रोजेक्ट पैकेज मिले तो सुधरेगी तस्वीर

बजट 2013: हिमाचली सरकार को बिजली प्रोजेक्ट पैकेज मिले तो सुधरेगी तस्वीर

हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण दूसरे राज्यों से कुछ अलग है। यहां लोगों की कमाई का साधन मात्र छोटी-मोटी कृषि ही है। आम बजट 2013-14 के दौरान यहां के ईमानदार लोगों की इच्छाएं हैं कि उन्हें काजा की तरह अलग से पैकेज मुहैया करवाया जाए, ताकि वे पहाड़ी राज्य के कठोर जीवन में जिंदगी गुजर बसर कर सकें। पहाड़ी राज्य का अधिकतम क्षेत्र वनों से ढका है। लोगों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से अधिकतम राशन मुहैया करवाया जाता था, लेकिन सरकार ने अब राशन पर दी जाने…

Read More

रेल का फंड बैलेंस 12000 करोड़ रुपए होने की संभावना: पवन बंसल

रेल का फंड बैलेंस 12000 करोड़ रुपए होने की संभावना: पवन बंसल

नई दिल्ली: रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने दावा किया है कि भारतीय रेल मुनाफे में आ चुकी है तथा अगले वित्त वर्ष में आय और खर्च में संतुलन रखने के प्रयास किए जाएंगे जिससे उसका कोष 2013-14 में 12000 करोड़ रुपये हो जाने की संभावना है। लोकसभा में आज रेल बजट पेश करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या आप अगले वित्त वर्ष तक रेलवे को मुनाफे में ले आएंगे। बंसल ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के समाप्ति वर्ष…

Read More

हैदराबाद ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, प्रेशर कुकर का हुआ था इस्तेमाल

हैदराबाद ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, प्रेशर कुकर का हुआ था इस्तेमाल

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है कि हैदराबाद धमाकों में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट करने के लिए 1.5 किलो अमोनियम नाइट्रेट और चीन और जापान में बनी पांच बैट्रियों का इस्तेमाल हुआ था। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि विस्फोट स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नही लगे हैं। क्योंकि फुटेज में जो तीन व्यक्ति उस साइकिल के पास इंतजार करते दिखाई दे रहे उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। माना जा रहा है इस साइकिल…

Read More

आर्गो’ को ऑस्कर मिलने का ईरान ने उड़ाया मजाक

आर्गो’ को ऑस्कर मिलने का ईरान ने उड़ाया मजाक

तेहरान: ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाले ‘आर्गो’ को ‘सीआईए का विज्ञापन’ बताया है तो दूसरी ओर वर्ष 1979 में हुए इस्लामी क्रांति के बाद के दिनों को निंदनीय तरीके से पेश करने वाली इस फिल्म को मिले पुरस्कार को कुछ ईरानी अमेरिका का राजनीतिक बयान बता रहे हैं। ईरान में ‘आर्गो’ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित नहीं किया गया है लेकिन डीवीडी की मदद से इसे देखने वालों की कमी नहीं है। ‘आर्गो’ पर ईरान में हो रही चर्चा में अलग-अलग…

Read More