बिलासपुर। जिले के कोटधार क्षेत्र की पपलोआ पंचायत के लोगों से अखबार में खबर छापने के नाम पर ढाई हजार रुपये ऐंठने वाले एक तथाकथित पत्रकार को तलाई पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी राजकुमार के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गत वीरवार को उसे कुल्लू से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में अप्रैल के पहले सप्ताह में पपलोआ पंचायत में ग्राम सभा की बैठक थी। गाह गांव के कुछ लोग आईआरडीपी सूची में नाम दर्ज न होने से नाराज थे। इसी बीच उन लोगों…
Read MoreMonth: February 2013
नहीं बच सकेंगे मछलियों के शिकारी
बिलासपुर। गोविंद सागर में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने वाले अब बच नहीं सकेंगे। ऐसे लोगों को दबोचने के लिए मत्स्य विभाग ने आधुनिक सुविधा से लैस बोट खरीदी है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने गोविंद सागर झील के किनारे इस वोट का उद्घाटन किया। यह वोट करीब 44 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है। इस अवसर पर धर्माणी ने कहा कि जिला बिलासपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पहला मोटर बोट है। इसमें दो व्यक्तियों के चालक दल के अतिरिक्त 15 व्यक्तियों के…
Read Moreदूर की जाएं ग्रेड-पे की विसंगतियां
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने ग्रेड-पे के संशोधन के बाद सामने आई विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। संघ ने जेबीटी से टीजीटी की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने का आग्रह भी किया है। मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) नीरज भारती के साथ गत वीरवार शाम स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान संघ की घुमारवीं खंड-एक व दो इकाइयों ने कई अन्य मांगें भी उठाई। शिक्षा विभाग से जोड़े जाने के बाद पहली बार शिमला से अपने गृह जिला कांगड़ा जा रहे नीरज भारती का प्राथमिक…
Read Moreशूटरों के निशाने पर नहीं आया तेंदुआ
बिलासपुर। भराड़ी क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को मारने के बाद अभी भी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लोकल शूटरों को अन्य तेंदुए को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक तेंदुआ शूटरों के निशाने पर नहीं आया है। इसके चलते अभी भी लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। विभाग की ओर से जिस दौरान कैमरा ट्रैप खोले उस दौरान अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियां…
Read Moreयुवा मंडलों को प्रतियोगिता करवाने का मौका
बिलासपुर। प्रदेश में पंजीकृत युवा मंडलों को खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का बेहतर मौका है। प्रतियोगिता करवाने के लिए युवा मंडलों को नेहरू युवा केंद्रों की ओर से 20 हजार रु पए मिलेंगे। 28 फरवरी तक ही युवा मंडल प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं। इसके बाद होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कोई भी सहयोग राशि नहीं मिलेगी। प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को निखारना है। जानकारी के अनुसार खंड स्तर पर यह प्रतियोगिता करवाने के लिए…
Read Moreडायरिया को लेकर आईपीएच किया अलर्ट
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में दूषित पानी पीने से पनपा डायरिया रोग पर अंकुश लगाने को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। आईपीएच विभाग की ओर से इस समस्या से निपटने के लिए पेयजल भंडारण टैंक में क्लोरीन दवाई डाली गई हैं ताकि इस स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। जानकारी के अनुसार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे पीने के पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। अभी तक सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। सैंपल की रिपोर्ट आने के…
Read Moreअकाउंट हैक कर डेढ़ लाख उड़ाने की कोशिश
डलहौजी (चंबा)। आनलाइन बैंकिंग के जरिये अकाउंट हैक कर शातिर ने डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन खाताधारक को धन ट्रांसफर का मैसेज आने से शातिर अपने मंसूबे में कामयाब न हो सका। शातिर ने क्रेडिट कार्ड नंबर यूज किया था। एनएचपीसी में सेवाएं दे रहे नितिन पुरी ने डलहौजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका खाता हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 1 लाख 52 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की है। जैसे ही…
Read Moreदुकानदारों ने दबाया 30 लाख किराया
चंबा। शहर के कई दुकानदार नगर परिषद से लीज पर ली गई दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं चुका रहे हैं। इस कारण नप का लाखों रुपए दुकानदारों के पास फंसा है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद ने 469 दुकानें लीज पर दी है। यह दुकानें सुलतानपुर, शीतला पुल, कसाकड़ा और मुख्य बाजार में स्थापित हैं। नप द्वारा लीज पर दी गई दुकानों का 31 लाख 62 हजार रुपए सालाना किराया बनता है। दुकानदारों द्वारा समय पर दुकान का किराया अदा न करने के कारण इस साल नगर परिषद…
Read Moreभरमौर के आधा दर्जन गांवों में सड़कें नहीं
भरमौर (चंबा)। पंचायत भरमौर के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जब कोई बीमार पड़ता है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पीठ पर पहुंचाना पड़ता है। इसके अलावा बिना सड़क सेब और नकदी फसल को मार्केट तक पहुंचाने के लिए भाड़े के रूप में मुनाफे का काफी हिस्सा खर्च हो जाता है। यही, नहीं लोगों को रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर लादकर लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि दूर-पार के…
Read Moreआफत बन गया चंबा-जोत मार्ग
चंबा। चंबा-जोत मार्ग आए दिन अवरुद्ध रहने के कारण हर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ता है। इस रूट पर एचआरटीसी और निजी बसों को मिला कर हर रोज 26 बसों का आना-जाना होता है। इसी तरह 150 के करीब अन्य निजी वाहन इस रूट के जरिये चंबा में प्रवेश करते हैं। यह मार्ग बंद होने से उन्हें वाया बनीखेत होकर आने पर 33 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। हर साल लाखों के नुकसान के बावजूद प्रदेश सरकार इस रूट को हिमपात के बाद जल्द से जल्द बहाल…
Read More