मंडी। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। सदर कांग्रेस कमेटी ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। गांधी भवन में आयोजित सदर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई। जिन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है, उन्हें पार्टी से बाहर करने पर विचार किया…
Read MoreMonth: February 2013
आज शादी और दूल्हे का कोई अता-पता नहीं
सरकाघाट/टिहरा (मंडी)। टिहरा पंचायत के चढवालका गांव निवासी राजन सुशांत पठानिया का चौथे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार को युवक की शादी तय थी लेकिन दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर न पहुंचने से परिजनों की शादी समारोह की तैयारी धरी की धरी रह गईं। युवक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोग चिंतित हैं। पुलिस युवक की तलाश के लिए छानबीन में जुटी है। चढवालका गांव निवासी राजन सुशांत पठानिया चंडीगढ़ में नौकरी करता है। 29 जनवरी को वह चंडीगढ़ बस स्टैंड से सरकाघाट…
Read More72 उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेंगे भवन : कौल
मंडी। प्रदेश में निजी भवनों में चल रहे 72 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन पर 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जहां डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता होगी, वहां पर इन पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कमांद में आईआईटी स्थापित की जा रही है। नेरचौक में यूपीए सरकार द्वारा मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही…
Read Moreबाबा ने कैद कर रखी है मेरी पत्नी
करसोग (मंडी)। एक पति अपनी गुमशुदा पत्नी की तलाश के लिए भटक रहा है। महिला करीब एक माह बाद भी ढूंढी नहीं जा सकी है। अब पति ने मुख्य न्यायाधीश शिमला को लिखित शिकायत की है। गुमशुदगी का मामला 9 जनवरी का है। पुलिस थाने में एफआईआर 16 जनवरी की दर्ज है। पद्म सिंह निवासी लोअर करसोग गुमशुदा पत्नी की तलाश के लिए कारगर कदम उठाने की मांग को लेकर शनिवार को भी करसोग पुलिस से मिला। पद्म सिंह के अनुसार शनिवार को वह फिर करसोग थाना गया क्याेंकि उसे…
Read Moreमनरेगा में मंडी को राष्ट्रीय अवार्ड
मंडी। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला मंडी को वर्ष 2011-12 में मनरेगा योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उपायुक्त देवेश कुमार को सम्मान प्रदान किया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के कार्यान्वयन में महिलाओं की उत्कृष्ट सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इस योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए जिला मंडी को राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2011-12 में मंडी…
Read Moreप्रतिभा दिखाएं और पांच हजार इनाम पाएं
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पांच फरवरी को जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिला के युवाओं के लिए तीन से पांच हजार रुपये का नकद इनाम जीतने का सुनहरा अवसर है। यह प्रतियोगिता जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता दो वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें 13 से 15 और 16 से 19 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता लकड़े और लड़कियां दोनाें वर्गों…
Read Moreसूचना पट पर लगाएं मूल्य सूची
चंबा। खाद्य एवं आपूति विभाग के अधिकारियों ने चंबा में डिपुओं की चेकिंग के एि अभियान छेड़ दिया है। विभाग की इस मुहिम से डिपो होल्डरों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला के छह डिपो होल्डरों के खिलाफ रेज्युलेशन आफ डिस्ट्रीब्यूशन आर्डर 2003 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। अब विभाग की ओर से डिपो होल्डरों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग के उचित मापदंडों…
Read Moreजन औषधि केंद्र खुलने को करना पड़ेगा इंतजार
चंबा। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र को खुलवाने में अस्पताल प्रशासन भी असमर्थ है। इस कारण जन औषधि केंद्र को खुलने में ओर समय लग सकता है। जन औषधि केंद्र में दवाइयाें का हिसाब पहले सेवाएं दे चुके फार्मासिस्ट ने नहीं दिया है। साथ ही अस्पताल प्रशासन फार्मासिस्ट की बिना अनुमति से केंद्र का ताला भी नहीं तोड़ सकता है। ऊपर से अब अस्पताल प्रशासन दूसरे फार्मासिस्ट की तैनाती भी एकदम नहीं कर सकता है। पहले सेवाएं दे चुके फार्मासिस्ट को तमाम बेची गई दवाइयों का हिसाब देना होगा,…
Read Moreविकास पर खर्च होगी 80 प्रतिशत राशि : भरमौरी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपयोजना के तहत भरमौर के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए चालू वित्त वर्ष में 31 करोड़ 93 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 80 प्रतिशत राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। यह बात वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत इस वर्ष विभिन्न विकास योजनाओं पर एक करोड़ 23 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय प्रायोजित योजना पर…
Read Moreअप्रैल से चालू होंगे 10 मोबाइल टावर
चंबा। जिला में सिगनल की समस्या का हल होने की उम्मीद जगी है। अप्रैल माह में निगम 10 टावरों को चालू करेगा। इससे ऐसे इलाके जहां पर सिगनल समस्या चल रही है, वहां पर भी सिगनल फुल रहेगा। निगम के अनुसार टावर स्थापित करने में मार्च माह तक का समय लगेगा। जिले के तीसा, होली, भरमौर के ऊपरी इलाकों, सलूणी, किहार, सिहुंता और बनीखेत में बीएसएनएल टावर लगाए जा रहे हैं। इन टावरों से ऐसे इलाकों में सिगनल समस्या का हल होगा, जहां पर सिगनल न होने के कारण मोबाइल…
Read More