लंबागांव में हर तीसरे दिन बत्ती गुल

लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालत यह है कि आए तीसरे दिन बिजली सप्लाई में कोई न कोई खराबी आ जाती है। बिजली न होने से लोगों में अब बिजली बोर्ड के प्रति खासा रोष पनप रहा है। इस समय सोल बनेहड़, झुंगा देवी, हार, कलूही दंदेल समेत कई गांवों में बिजली की समस्या बनी हुई है। युवक मंडल के प्रधान रवि कांत शर्मा, राजीव चौधरी, रोशन लाल, हेमराज, अंजु शर्मा, शांति स्वरूप कंठवाल, कल्याण चंद, विंद्र कुमार, अंजू देवी, बंटी चौधरी,…

Read More

कांगड़ा के 94 गांव होंगे वन्य प्राणी क्षेत्र से मुक्त

धर्मशाला। शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला के 94 गांवों को वन्य प्राणी क्षेत्र से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश के आबादी से दूर वन्य प्राणी समृद्ध वन क्षेत्र को सम्मिलित किया जाएगा। इसके फलस्वरूप प्रदेश में वन्य प्राणी क्षेत्र 7161 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 8358 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में वन्य प्राणी क्षेत्र के अंतर्गत 33 वन्य प्राणी शरण्य स्थल…

Read More

बागवानों को इस बार भरपूर मिलेगी खाद

काईस (कुल्लू)। जिला कुल्लू में भारी हिमपात किसानों और बागवानों के लिए वरदान माना जा रहा है। कृषि और उद्यान विभाग के अनुसार इस बार कुल्लू में अच्छी फसल होने के आसार हैं। हिमफेड ने भी किसानों और बागवानों के लिए इस बार जरूरत से ज्यादा खादें स्टोर में पहुंचा दी हैं। हिमफेड के अनुसार जैसे ही मौसम खुलेगा खादों का सभी ब्लाकों में वितरण शुरू कर दिया जाएगा। हिमफेड ने 1601 मीट्रिक टन खाद स्टोर की है। गत वर्ष किसानों के लिए केन की भारी कटौती हुई थी। इससे…

Read More

हिमपात के चलते लाहौल में हाई अलर्ट

केलांग। जिला लाहौल-स्पीति में चौबीस घंटों से जारी हिमपात के चलते कई हिस्सों में हिमखंडों के लुढ़कने की आशंका बन गई है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने जिला के तमाम शैक्षणिक संस्थानों को छह फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीसी वीर सिंह ठाकुर ने भारी हिमपात के चलते सोमवार को आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक बुलाकर प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों और पुलिस जवानों से हर हालत से निपटने को मुस्तैद रहने का आग्रह किया। कारगा स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की इकाई और बीआरओ सितिंगरी तथा…

Read More

हिमपात से पाइपें जाम, लोग परेशान

कुल्लू। ताजा हिमपात ने कुल्लू जिला के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कई जगह पानी की पाइपें जाम होने और टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। कई क्षेत्रों में पूर्व में हुई बर्फबारी से अभी तक स्थिति पटरी पर नहीं लौ पाई थी, अब दोबारा हिमपात होने से हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में समस्या और विकराल हो सकती है। सोमवार को हुई ताजी बर्फबारी से कई पेयजल योजनाएं बर्फ में दफन हो…

Read More

हिमपात के चलते काजा में फंसे छात्र

काजा (लाहौल-स्पीति)। हिमपात के चलते स्पीति से कुल्लू कामकाज के लिए आए लोग कुल्लू में ही फंस गए हैं। खराब मौसम के चलते अब हेलीकाप्टर की उड़ानें भी संभव नहीं है। वहीं बाहरी जिलों से काजा पहुंचे लोग वहां फंसकर रह गए हैं। काजा में फंसे अधिकतर लोगों में स्कूल और कालेज के विद्यार्थी हैं। शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों के चलते यह बच्चे अपने घर और रिश्तेदारों के यहां आए हुए हैं। लाहौल स्पीति में चौबीस घंटे से लगातार जमकर बर्फबारी हो रही है। हिंदुस्तान तिब्बत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 22…

Read More

मनाली एनएच समेत 24 सड़कें बंद

कुल्लू। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे-21 भारी हिमपात के चलते पतलीकूहल से आगे बंद हो गया है। जिला का दूसरा महत्वपूर्ण औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 पहले ही एक माह से अवरुद्ध चल रहा है। रविवार देर रात से जारी हिमपात के चलते जिला में 26 सड़क मार्ग बंद हो चुके थे। इसमें करीब एक दर्जन मार्ग तीन सप्ताह से ठप चल रहे हैं। सड़क मार्गाें पर सरकारी बसों के फंसने की सूचना नहीं है। बंद पड़े सड़क मार्गों में से 14 मार्ग अकेले बाह्य सराज आनी-निरमंड में ठप पड़े हैं। बंजार में तीन,…

Read More

फ्रेंड्स कालोनी में आग

ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक फ्रेंड्स कालोनी के एक कबाड़खाने में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाकर लाखों की संपत्ति को बचा लिया। अग्निकांड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। देर रात रमेश कुमार पुत्र पोलो राम निवासी फ्रेंड्स कालोनी का कबाड़खाना भयंकर आग की चपेट में आ गया। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे।…

Read More

सड़क हादसे के दोषी को दो साल कैद

ऊना। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क दुर्घटना के मामले में टक्का निवासी शाम लाल को दो साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि 21 मई 2004 को सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी कलोहा देहरा जिला कांगड़ा ने ऊना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रात के समय ऊना के ही नंदा अस्पताल से दवाई लेकर बस अड्डे की तरफ जा रही…

Read More

डीएनए टेस्ट को फिर लिए 12 लोगों के सैंपल

अंब (ऊना)। कलरूही मर्डर केस में महिला के ब्यान से आए नाटकीय मोड़ के चलते पुलिस ने एक बार फिर नए सिरे से मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है। 12 मार्च 2012 को 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार और फिर उसके मर्डर की वारदात से लेकर अब तक लगभग 4 बार इस केस की तहकीकात को नए सिरे से आरंभ किया जा चुका है। नतीजा अभी भी शून्य पर ही टिका है। अब अंब पुलिस ने उसी शादी में उपस्थित 12 लोगों का ब्लड सैंपल लिया है। सोमवार…

Read More