बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बंबर ठाकुर ने आस्था ठाकुर को बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया। खेलों में पूनम, चित्रकला में निशा, प्रश्नोत्तरी में इवा भाटिया, बेस्ट सिंगर का, बेस्ट हाउस में लक्ष्मी हाउस, बेस्ट सिंगर प्रिया, आल राउंड दि बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार हिमानी गुप्ता को दिया गया। इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल में बेहतर उपस्थिति के लिए…
Read MoreMonth: February 2013
दावेदारों की गैर मौजूदगी में एकजुटता की बातें
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक डा. बीरूराम किशोर ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में झंडूता विस क्षेत्र में कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा की गई। हालांकि गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होने की बात भी की गई, लेकिन विस चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की दावेदारी जताने वाले कई नेता बैठक से नदारद रहे। झंडूता ब्लाक कांग्रेस की बैठक मुख्य रूप से विस चुनाव के…
Read Moreतीसा की आधा दर्जन पंचायतों में पसरा अंधेरा
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की आधा दर्जन पंचायतों में भारी बर्फबारी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिन बिजली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लोग हीटर भी नहीं सेक पा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवी कोठी, मंगली, देहरा और चांजू में रविवार से बिजली की आपूर्ति ठप है। विद्युत बोर्ड ने बर्फबारी के चलते इन पंचायतों की विद्युत लाइन काट दी है। इससे लोगों को अंधेरे में ही रातें काटनी पड़ रही है। बिजली…
Read Moreआयुर्वेदिक अस्पताल में सुविधाओं का अकाल
चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। इस कारण मरीजों को उपचार करवाने में काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में अभी तक आपातकालीन सेवाएं भी शुरू नहीं हो पाई है। इसके पीछे अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पद माना गया है। अस्पताल में मरीजों की बेहतर उपचार देने के लिए एडमिट होने की सुविधा भी है, लेकिन चिकित्सकों के पद खाली होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए दाखिल नहीं किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड योजना भी अस्पताल में अभी…
Read Moreग्यारह से शुरू होंगे शीतकालीन स्कूल
चंबा। जिले में रविवार रात को हुई बारिश व बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खराब मौसम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज के कारण शिक्षा विभाग को शीतकालीन छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। जिला भर के 650 शीतकालीन स्कूल 11 फरवरी से शुरू होंगे। पहले शीतकालीन स्कूलों में छह फरवरी तक छुट्टियां थी। विभाग ने सात और आठ फरवरी को अतिरिक्त छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं नौ और दस फरवरी को सरकारी छुट्टी…
Read Moreबिना डाक सहायक कैसे होगा काम!
चंबा। जिला भर के डाकघरों में डाक सहायक के डेढ़ दर्जन के करीब पद रिक्त पड़े हुए हैं। यह पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पोस्टल संबंधी काम करवाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा में डाकघर विभाग के लिए डाक सहायक के 82 पद स्वीकृत हैं। इसमें 64 पद भरे हुए हैं, जबकि 18 पद खाली पड़े हुए हैं। यहीं, नहीं विभाग के…
Read Moreआज टूटेगा जन औषधि केंद्र का ताला
चंबा। अस्पताल में जन औषधि केंद्र को जल्द ही खुलने वाला है। इसके दोबारा खुलने से लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल पाएगी। केंद्र को खुलवाने को लेकर अस्पताल के एमएस डा. विनोद शर्मा ने सीएमओ डा. राकेश वर्मा से बैठक की। बैठक में सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने मंगलवार को जन औषधी केंद्र का ताला तोड़ने का निर्देश दिया। मंगलवार को एमएस की मौजूदगी में केंद्र का ताला तोड़ा जाएगा। उसके बाद तमाम दवाईयों की जांच की जाएगी। साथ ही नये फार्मासिस्ट की तैनाती को भी सीएमओ की…
Read Moreसरकारी सीमेंट के 180 बैग पकड़े
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा की पुलिस टीम ने सोमवार शाम मंड क्षेत्र में दबिश देकर दो मकानों से सरकारी सीमेंट की 180 बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने सरकारी सीमेंट की खेप को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। एसएचओ इंदौरा बलवीर चंद ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में सरकारी सीमेंट का अवैध कारोबार हो रहा है। इस पर एसएचओ इंदौरा बलवीर चंद…
Read Moreशरारती तत्वों पर हर पल रहेगी नजर
धर्मशाला। महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कांगड़ा पुलिस ने कमर कस ली है। थानों में चार-चार महिला कांस्टेबल तैनात करने के अलावा अब महिलाएं संबंधित थाना क्षेत्र में गश्त भी करेंगी। महिला कांस्टेबल को सिविल ड्रेस में गश्त करते हुए इलाके में महिलाओं की साथ होने वाले क्राइम को रोकने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सिविल ड्रेस में महिला कांस्टेबल स्कूल और कालेज रोड पर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा बस स्टैंड समेत लोकल बस स्टाप पर भी इनकी पैनी नजर रहेगी। साथ ही बस…
Read Moreबालकरूपी पीडब्ल्यूडी डिवीजन टांडा शिफ्ट
धर्मशाला। प्रदेश की वीरभद्र सरकार में कांग्रेस के ही युवा विधायक को उनके जन्मदिवस पर जोर का झटका धीरे से लगा है। युवा विधायक यादविंद्र गोमा के विस क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत बालकरूपी में स्थापित हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के डिवीजन को टांडा शिफ्ट कर दिया गया है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व यहां स्थापित इस डिवीजन को लेकर सोमवार को अधिशाषी अभियंता और स्टाफ सहित टांडा स्थानांतरित करने के आदेश जारी हो गए हैं। दिलचस्प है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में टांडा से ही स्थानांतरित किए गए इस…
Read More