कोलडैम विस्थापितों ने घेरा डीसी अफिस

बिलासपुर/ बरमाणा। कोलडैम विस्थापितों का गुस्सा फिर फूट पड़ा है। परियोजना क्षेत्र में धारा 144 लागू करने पर बिफरे विस्थापितों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। पूरे बिलासपुर शहर में रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और तकरीबन तीन घंटे तक कार्यालय के बाहर धरना दिया। इससे वहां पर माहौल तनावपूर्ण रहा। विस्थापितों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वहां पुलिस जवान भी तैनात रहे। अब विस्थापितों ने क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उपायुक्त कार्यालय के बाहर पांच लोगों ने इसकी शुरूआत की।…

Read More

‘बजट पटरी’ पर फेल भानूपल्ली-बिलासपुर रेल

घुमारवीं (बिलासपुर)। 1046 करोड़ रुपये की भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी ब्राडगेज रेल लाइन इस बार भी बजट की पटरी पर फेल हो गई है। अलबत्ता, बिलासपुर से बद्दी तक के सर्वे को बजट में डालने का ऐलान कर लोगों को राहत जरूरी दी है। अब इस रेल लाइन का ट्रैक बदल सकता है। बद्दी से ट्रेक में दूरी आने की भी संभावना है। भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेल लाइन बिछाने को भू-अधिग्रहण के तहत हुई तीन अधिसूचना लैप्स हो गई है। इसके लिए सबसे पहले वर्ष 2009 में सेक्शन चार के तहत भू…

Read More

विस्थापितों को जमीन देने में गड़बड़ !

बिलासपुर। पांच दशक पहले भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान अपनी जमीन देने वाले कई लोग अभी भी उजडे़ हुए हैं। विस्थापितों को जमीन देने में भी गड़बड़ पाई गई है। विभागीय गलती के कारण कई स्थानों पर एक ही भूखंड दो लोगों अलाट कर दिया गया है। जिसने पहले कब्जा किया जमीन पर उसका नाम चढ़ गया, लेकिन दूसरा अभी भी जमीन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। तकरीबन दो दर्जन लोगों के साथ इस तरह की हेराफेरी हुई है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे भूखंड को लेकर…

Read More

सूअर के हमले में दो लोग घायल

भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)। गोली लगने के कारण घायल हुए जंगली सूअर ने चांदपुर से सटे कोठी में प्रवासियों की बस्ती में हमला बोल दिया। सोमवार शाम हुई इस घटना में सूअर के हमले से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रवासियों के टेंट में सूअर घुसा तो परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग ने घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की बात कही है। सोमवार को किसी शिकारी की गोली से घायल हुआ सूअर चांदपुर के समीप…

Read More

भाजपा ने अपनाया नकरात्मक रुख: धर्माणी

भगेड़ (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औहर पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर बहुत सी अड़चनें पैदा की लेकिन अंतत: केंद्र की मदद से केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में ही खोला गया। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय विद्यालय पहले उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के लिए स्वीकृत था लेकिन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह पर इसे घुमारवीं में खोला गया जिसके लिए हम सभी को उनका आभारी होना चाहिए। घुमारवीं में…

Read More

चंबा में नहीं खुला जन औषधि केंद्र

चंबा । जिला अस्पताल में तीन माह से बंद पड़े जन औषधि केंद्र को खुलवाने के दावे साकार नहीं हो पाए हैं। लंबे समय बाद अस्पताल प्रशासन ने हिम्मत करके जन औषधि केंद्र का ताला तोड़ा था, इसके बाद इसके खुलने की उम्मीद जगी थी। वहीं सीएमओ चंबा ने जल्द ही इसके टेंडर जारी करने की बात कही थी, बावजूद इसके कार्रवाई आगे नहीं सरक पाई। पिछले दो सप्ताह पहले फार्मासिस्ट की तैनाती को लेकर कार्रवाई शुरू करने के दावे किए जा रहे हैं। जन औषधि केंद्र के शुरू न…

Read More

कब उतरेगा ग्रामीणों के सिर से बोझ

सलूणी (चंबा)। ग्रामीणों ने धरवाली से बन्नी तक सड़क बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र की 1200 के करीब आबादी लाभान्वित होगी। सड़क बनने से गांव बन्नी, बेहकुंई, सिसल, ब्रह्मजटोता, मुकलाला, डेलू, डलयूंडा और टपर के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। ग्राम सभा में इस बारे में प्रस्ताव पास कर लोक निर्माण विभाग को भेजा गया था। हालत यह है कि ग्रामीणों को आज भी मीलों का सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। साथ ही रोजमर्रा का सामान भी सिर पर उठाकर…

Read More

ऐतिहासिक धरोहर बनेंगे प्राचीन मंदिर

चंबा। जिले के प्राचीन मंदिरों को पुरातत्व विभाग अपने अधीन लेने की योजना बना रहा है। मंदिरों की पहचान के लिए पहले इनके बारे में सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद इन्हें ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा दिया जाएगा। यह प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। विभाग पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ही मंदिरों को अपने अधीन लेने के प्रक्रिया शुरू करेगा। यही नहीं ग्रामीणों की सहमति का भी ख्याल रखा जाएगा। अगर पंचायत तथा ग्रामीण चाहेंगे, तभी प्राचीन मंदिरों को ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा दिया जा सकेगा। मौजूदा समय…

Read More

पंचायत प्रधान के निरीक्षण में गायब मिले प्रिंसिपल

सुंडला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला में स्टाफ के अनुपस्थित रहने की शिकायतों के बीच स्थानीय पंचायत प्रधान खेमराज ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर को भी चेक किया। प्रधान खेमराज ने बताया कि जिस समय वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि जब रजिस्टर चेक किया तो 26 फरवरी को उनकी हाजिरी भी नहीं लगी मिली। बिना कारण स्टाफ के स्कूल से अनुपस्थित रहने पर उनकी शिकायत डिप्टी डायरेक्टर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार…

Read More

बस दुर्घटना में छह प्रशिक्षु नर्सें घायल

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 20 पर हटवास में दो बसों की भिड़ंत में 6 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार पालमपुर की तरफ से आ रही एक निजी बस तथा इसी दिशा से आ रही पालमपुर के एक निजी नर्सिंग कालेज की बस ओवरटेक करते समय आपस में टकरा र्गइं। इस टक्कर में नर्सिंग कालेज की 6 प्रशिक्षु छात्राओं को मामूली चोटें आईं हैं। जबकि अन्य छात्राएं तथा निजी बस में सवार सवारियां बाल-बाल बच र्गईं।…

Read More