
कुल्लू। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलने का दौर शुरू हो गया है। 16 अप्रैल से एयर इंडिया ने कुल्लू-मनाली के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल से एयर इंडिया का 48 सीटर विमान सप्ताह में छह दिन दिल्ली से भुंतर के लिए उड़ान भरेगा। इसके लिए एयर इंडिया ने छुट्टी पर भेजे कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। दिल्ली से भी एयर इंडिया का स्टाफ भुंतर पहुंच गया है।
मंगलवार को भुंतर एयर पोर्ट के लिए एयर इंडिया की उड़ान नहीं होगी। पर्यटन कारोबारियों को कहना है कि भुंतर के लिए हिमालयन बुल्ज द्वारा उड़ाने शुरू होने के बाद एयर इंडिया द्वारा 16 अप्रैल से हवाई सेवाएं शुरू करना फायदे मंद साबित होगा। इससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी से भुंतर एयर पोर्ट के लिए एयर इंडिया की उड़ाने बंद हो गई थी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि 16 अप्रैल से एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होने से पर्यटक कारोबार को गति मिलेगी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनजर संदीप पुरी ने बताया कि 16 अप्रैल से भुंतर के लिए एयर इंडिया को उड़ानें शुरू होंगी। मंगलवार को छोड़कर उड़ाने छह दिन होगी। उन्होंने बताया कि भुंतर से दिल्ली का किराया नौ हजार से लेकर 16 हजार रुपये तक होगा।
