हिमाचल लौटकर मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्रिमंडल को लेकर खोल सकते है पत्ते

हिमाचल लौटकर मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्रिमंडल को लेकर खोल सकते है पत्ते

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में शिमला जिला से सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब शुक्रवार को हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो से तीन मंत्रियों के पद खाली रखकर विधायकों का इंतजार बढ़ा सकते हैं। 10 मंत्री बनाए जाने के आसार कम हैं। सात से आठ मंत्रियों को ही झंडी देने की योजना है। सिरमौर जिला से हर्षवर्द्धन चौहान, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और कांगड़ा से सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार की ताजपोशी लगभग तय है। जिला शिमला पर अभी पेच फंसा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह से कड़ा मुकाबला मिल रहा है।

गुरुवार देर रात तक नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में शिमला जिला से सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब शुक्रवार को हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं। जिला सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी को मंत्री बनाने पर भी पार्टी पसोपेश में है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की दावेदारी भी मंत्री पद के लिए मजबूत है। राठौर के लिए दिल्ली के वरिष्ठ नेता भी लाबिंग में जुटे हैं। उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जैसे बड़े पदों को भी आगामी दिनों में भरा जाना है।

Related posts