सुधर रहे आर्थिक हालात : ढींढसा

संगरूर। प्रदेश के वित्त मंत्री परमिंद्र सिंह ढींढसा ने कहा कि सूबा सरकार खजाना भरने के लिए ऐसे साधन जुटाने में लगी है, जिनसे आम लोगों पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने दावा किया कि राज्य की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही पंजाब के विकास कार्यों में तेजी आएगी। ढींढसा कस्बा चीमामंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के सत्ता संभालने मौके नौ सौ करोड़ रुपये तनख्वाहों के खाते में पड़ते थे, जो मौजूदा समय में बढ़कर 1375 करोड़ रुपये हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खजाना विभाग की ओर से मुलाजिम भर्ती करने पर कोई रोक नहीं है। जिन पदों के बिना कार्य चल रहा है फिलहाल उन्हें भरने की प्रक्रिया धीमी की गई है। ढींढसा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों में अपना आधार गंवा चुकी है। इस कारण कांग्रेस के सीनियर नेता झूठे आश्वासनों की नीति पर उतर आए हैं। भ्रष्टाचार और घोटालों ने कांग्रेस पार्टी की छवि को जीरो कर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस की हार यकीनी है। मौके पर शिअद के महासचिव राजिंद्र सिंह कांझला, अमनवीर सिंह चैरी, सतगुर सिंह नमोल, हरप्रीत सिंह ढींढसा आदि हाजिर थे।

Related posts

Leave a Comment