मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा की प्रदेश के 58 छात्र अभी यूक्रेन में फंसे है जल्दी ही लौटेंगे वतन

शिमला
यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी 58 छात्र सुरक्षित हैं। सरकार उनके संपर्क में है। उनकी घर वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। अब तक हिमाचल प्रदेश के 418 विद्यार्थी स्वदेश पहुंच चुके हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 58 छात्र वहां फंसे हुए हैं। 418 छात्रों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि यूक्रेन से जिन 58 छात्रों की घर वापसी नहीं हो सकी है, उनसे और उनके परिजनों से सरकार संपर्क में है। इनमें से कुछ छात्र यूक्रेन में हैं और कुछ आसपास के देशों में हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं और जल्द ही उनके वापस आने की उम्मीद है।

Related posts