मीरा कुमार पंजाब से लड़ेंगी चुनाव!

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पंजाब से चुनाव लडऩे की चर्चाएं कांग्रेस व अकाली दल दोनों में चल रही हैं। मीरा कुमार इस समय बिहार से सांसद हैं परन्तु इस बार वह बिहार की बजाय पंजाब की किसी रिजर्व सीट से चुनाव लडऩे की इच्छुक हैं।

यद्यपि टिकट बारे फैसला बाद में होना है परन्तु फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीट से भी उनके चुनावी मैदान में उतरने की बातें कही जा रही हैं। इस समय फतेहगढ़ साहिब सीट का प्रतिनिधित्व सुखदेव सिंह लिबड़ां करते हैं जिन्होंने पिछली बार अकाली दल उम्मीदवार को पटखनी दी थी।

Related posts