महंगाई के विरोध में सड़कों पर महिलाएं

बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां महंगाई के विरोध में जुलूस निकाल कर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोग कांग्रेस की नीतियों से आजिज आ चुके हैं।
जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी के नेतृत्व में कार्यकत्रियां एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुईं। यहां महंगाई के विरोध में नारे लगाए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। राशन, मिट्टीतेल और चीनी के कोटे में कमी कर कांग्रेस ने जता दिया कि उन्हें देश के गरीब लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार ने गरीबी के मानकों को ही बदलकर रख दिया है। उन्होंने आठ रुपये कमाने वाले को गरीबी की श्रेणी से हटा दिया है। जो गरीबों के साथ मजाक है। पंचायती और लोक सभा चुनाव में इसका जबाव जनता उन्हें देगी। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला दफौटी, नीमा धपोला, दीपा गुरूरानी, भगवती रावल, रूकमणि देवी, जानकी पांडे, नंदी परिहार, भावना गड़िया, बसंती बघरी, चंपा जोशी, शशि थापा, विमला कपकोटी आदि मौजूद थे।

Related posts