प्रतिभा सिंह को टिकट देने की वकालत

कुल्लू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2014 के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को लोकसभा का टिकट देने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए प्रभारी पूर्व विधायक लाहौल स्पीति रघुवीर सिंह और बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बंजार कांग्रेस ने अभी से ही गतिविधियां तेज कर दी हैं। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष जय विहारी लाल ने की। रघुवीर सिंह ने बंजार कांग्रेस को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में दस माह में हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हुआ है। इस अवसर पर कमेटी ने प्रदेश युकां के नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, मंडी युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, बंजार युकां अध्यक्ष भूपाल ठाकुर सहित उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। प्रभारी रघुवीर सिंह ने कहा कि जो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अधिकारी, सदस्य अथवा विस के अग्रणी संगठन के प्रमुख तीन बार लगातार बीसीसी की बैठक से नदारद रहेंगे, उन्हें चौथी बार पदों से भार मुक्त कर दिया जाएगा। बीसीसी ने ध्वनिमत से उपमंडल बंजार के केंद्र स्थल लारजी में अग्निशमन केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं मांग की कि एक दमकल वाहन बंजार में स्थायी रूप से रखा जाए। बैठक में मोती राम पालसरा, डूर सिंह, टीसी महंत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर किशन ठाकुर, कृष्णा देवी, अनुज सूद, रूम सिंह, बुद्धि सिंह, हरि सिंह नेगी, थरवन पालसरा, किशन लाल, सुरेंद्र शर्मा, डोला सिंह महंत, धनी राम चौहान, निक्का भारती, हरि सिंह, चिरंजी लाल ठाकुर, झाबे राम, हीरा सिंह कमलेश कुमार, हुकम राम, पिंगला देवी, छाया ठाकुर, दयावंती ठाकुर, मीना नेगी, बीना नेगी, बीना भारती सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts