युवा संसद में पठियार स्कूल छाया

नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी में संपन्न हुई जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता मेें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पठियार के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बेहतर सांसदों की भूमिका निभाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य सुमन वंदन तथा कार्यक्रम सचिव डॉ. कुलदीप ठाकुर ने बताया कि विजेता टीम का चयन राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में पठियार विद्यालय से कुल 31 विद्यार्थियोें ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रकृति ने प्रधानमंत्री, तनुवीर ने नेता विपक्ष, साक्षी ने लोकसभा अध्यक्ष, गगन ने रक्षामंत्री, शामिली ने रेलमंत्री, अमन ने ग्रामीण विकास मंत्री और रुपेंद्र ने कृषि मंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। जबकि, बतौर सांसद अभिषेक, मनोज, वर्षा, मधु, पायल, शबनम, बुलबुल, आशिका, नितिन, मनीषा, सीमा, मोनिका, मीनाक्षी, राजीव, पंकज, मधु, शिवानी, अंकित, प्रीति, नेहा, सुनील, प्रज्ज्वल, मनोज पंकज और नितिका इत्यादि ने संसद में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इन युवा सांसदों को तैयार करने में विद्यालय के अध्यापक वर्ग से मनीष सूद, नागेश्वर पठानिया के अध्यापक वर्ग से मनीष सूद, नागेश्वर पठानिया, अल्पना शांडिल्य और सुमन चड्ढा का विशेष योगदान रहा है। इस उपलब्धि के लिए अध्यापक वर्ग से राजेश वरबाल, राजेश धीमान, कुलदीप, विजय, अनूप गुप्ता, सीमा, अनीता, रूपेश, रेखा, प्रवेश, शशि, मीना, प्रेम, रवि, कैलाश और सुरजीत इत्यादि ने विजेता टीम को बधाई दी है।

Related posts