प्यार में अंधी पत्नी ने उठाया खौफनाक,पति का किया ये हश्र

भटिंडा गांव रामनगर में एक विवाहिता ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में जसमंत सिंह निवासी मोटियावास, राजस्थान ने बताया कि उसके भाई दीवान सिंह निवासी रामनगर की शादी नेहा के साथ हुई थी। नेहा के गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मनप्रीत सिंह के साथ संबंध बन गए।  इसके चलते घर में कलह रहती थी।

रोक-टोक से खफा नेहा ने मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर दीवान सिंह को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। उक्त दोनों ने मिलकर करीब 2 माह पहले दीवान सिंह की हत्या कर उसका शव खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts