
हिसार की रहने वाली हैं गीतिका
मिली जानकारी के अनुसार गीतिका मूल रूप से हिसार की ही रहने वाली हैं। वे इस वक्त हरियाणा पुलिस में डी.एस.पी. हैं।
13 साल की उम्र में दादा से सिखी थी कुश्ती
गीतिका जाखड़ ने 13 साल की उम्र में अपने दादा चौधरी अमरचंद जाखड़ से कुश्ती के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। फिर 15 साल की उम्र में उन्होंने ‘भारत केसरी’ का खिताब भी हासिल किया था। साल 2000 में दिल्ली में हुए एक दंगल के फाइनल में उन्होंने देश की पहली भारत केसरी का टाइटल जीतने वाली सोनिका कालीरमन को मात दी थी।
2005 में गोल्ड मेडल किए हासिल
गीतिका ने लगातार 2 बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा 2005 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

