पुलिस ने बरामद की 79 लाख की चोरी हुई लकड़ी

चंबा। उपमंडल भरमौर के कैंथली धार कलांह जंगल से चोरी हुई 79 लाख रुपये की लकड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। ठेकेदार भाग गया है। उसका अभी तक कोई अता पता नहीं है। डीएसपी हैडर्क्वाटर जितेंद्र महाजन ने होली चौकी पुलिस टीम के साथ कलांह जंगल का दौरा किया और वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वन विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा ठेकेदार के शपथ पत्र की जांच की जाएगी। भरमौर थाने में वन विभाग के असिस्टेंट मैनेजर ओमराज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कैंथली धार से वन विभाग की 79 लाख 50 हजार 12 रुपये की लकड़ी चोरी हो गई है। उन्होंने वन विभाग को लेबर सप्लाई करने वाले ठेकदार पर चोरी का शक जाहिर किया था। पुलिस ने लकड़ी बरामद कर ली है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts