
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र के महापर्व पर रामनवमी के दिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मां ज्वालादेवी के दर्शन के लिए परिवार संग पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश संजय कृष्ण कौल ने पत्नी शिवानी कौल, बेटियों आकांक्षा, उपासना सहित मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। उन्होेंने अपने कुल पुरोहित प्रमोद शर्मा की ओर से मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करर्वाई और अपने परिवार की वंशावली के बारे में जानकारी हासिल की। ज्वालादेवी के दरबार में पूर्वजोें की ओर से लगवाए गए मारबल के चक्के के भी दर्शन किए। इस मौके पर जिला सेशन न्यायाधीश कांगड़ा डीके शर्मा, एसीजेएम देहरा अरविंद मलिक, विधायक संजय रत्न ने भी मां के दर्शन किए। पुजारी महासभा के प्रधान और मंदिर ट्रस्ट प्रधान दिव्यांशु भूषण ने मुख्य न्यायाधीश को मां ज्वाला की फोटो और सिरोपा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। सहायक मंदिर आयुक्त विनय कुमार और मंदिर अधिकारी देवी राम ने कहा कि मंदिर में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दर्शनोें को पहुंचे। उन्होेंने परिवार सहित मां के दर्शन किए।
