दुष्यंत चौटाला ने किया NDRI का दौरा, वैज्ञानिकों से रूबरू हुए इनेलो सांसद

करनाल  : करनाल एनडीआरआई में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने दौरा किया और वैज्ञानिकों से रूबरू हुए। संस्थान के निदेशक डा. एके श्रीवास्तव ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि संस्थान ने क्लोनिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके अलावा अनेक टेक्नोलोजी विकसित कर उन्हें विभिन्न इंडस्ट्रीज को हस्तांतरित की है। पिछले वर्ष संस्थान के 113 वैज्ञाानिकों ने ‌विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड प्राप्त किए हैं।
इससे पहले सांसद दुष्यंत चोटाला ने आज शाम करनाल अनाज मंडी का भी दौरा किया। उन्होंने कहा की प्रदेश में नमी को लेकर वाल मचा हुआ है। किसानों को लुटा जा रहा है, धांधली हुई है, अब समय आ चूका है कि सरकार में अधिकारी है जिन्होंने नमी   का खेल किसानों को लुटने के लिए किया है। उनके खिलाफ वह आवाज उठाएंगे। करनाल में ज्यादा बासमती की आवक है फिर भी यहां पर सफाई के नाम पर नमी के नाम पर कम दाम दिए जा रहे है। उन्होंने चार गांव गोद लिए है जिन में एन डी आर आई के वैज्ञानिक दौरा करेंगे।

Related posts