तीन महीने का शूगर स्टेटस बताएगी मशीन

बिलासपुर। क्या आप शूगर या ब्लड प्रेशर के मरीज है। बीमारी कंट्रोल में है या नहीं, यह पता नहीं चल पा रहा तो चिंता करने की कोई बात नहीं। क्योंकि जल्द ही बिलासपुर में तीन महीने का शूगर स्टेटस देने वाली मशीन लगने जा रही है। ग्लाईसाइनेटिड हिमोग्लोबिन नामक इस मशीन से तीन महीने की अवधि के दौरान आपके शूगर स्टेटस का पता चल सकेगा। श्सीएमओ डा. एमएल कौशल ने इसकी पुष्टि की है।
आम तौर पर देखा गया है कि जब शूगर टेस्ट किया जाता है तो उसमें ताजा स्थिति का ही पता चल पाता है। चिकित्सकों की मानें तो इससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि मरीज का शूगर कंट्रोल में आ रहा है या नहीं। आम टेस्ट से यही पता चल पाता है कि मरीज को शूगर है, लेकिन यह पता नहीं लग पाता कि यह कब से है। ऐसे में ग्लाईसाइनेटिड हिमोग्लोबिन नामक मशीन का सहारा लिया जाता है। इस टेस्ट की जरूरत पड़ने तो लोगों को निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ता है।
डा. एमएल कौशल ने बताया कि मशीन को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी इस पर चरचा हुई, जिसमें इस मशीन को खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में यह मशीन जिला अस्पताल में इंस्टाल कर दी जाएगी।

Related posts