कबूतरबाजी के दोनों आरोपी 26 तक पुलिस रिमांड पर

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर में कबूतर बाजी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राज पाल कपिल को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 26 तक पुलिस रिमांड बढ़ा दिया। जबकि इसके भाई धर्मपाल कपिल को मंगलवार को अदालत में पेश किया था। अदालत ने धर्मपाल को पहले ही 26 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि पूर्व में गिरफ्तार भाई राजपाल कपिल को बुधवार को अदालत में पेश किया तथा उसे 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड बढ़ा दिया। उल्लेखनीय है कबूतरबाजी मामले में पुलिस ने राजपाल कपिल तथा उसके भाई धर्मपाल कपिल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर विदेश भेजने के एवज में पांच लोगों से 13.70 लाख रुपए ठगने का आरोप है। इसमें राजपाल कपिल ने चैक भी दिया है तथा चैक बाउंस होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों भाइयों को आरोपी मानते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को 26 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन ने इसकी पुष्टि की है।

Related posts

Leave a Comment