आयकर विभाग के साथ 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी

चंडीगढ़: सी.बी.आई. ने आयकर विभाग की जालंधर शाखा से 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में आरोपी हरविंद्र सिंह देओल को सैक्टर-38 मकान नंबर-5707 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी एक गाड़ी से कई विभागों के जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। सी.बी.आई. हरविंद्र को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक सी.बी.आई. ने आरोपी का होशियारपुर स्थित घर सील कर दिया है।

कई दिनों से सी.बी.आई. को हरविंद्र की तलाश थी। वह परिवार के साथ करीब 25 दिन से श्रीनगर गया हुआ था। हरविंद्र का मोबाइल इस दौरान स्विच ऑफ था। वहीं शुक्रवार को हरविंद्र का मोबाइल स्विच ऑन हो गया। लोकेशन जांचने के बाद उसे सैक्टर-38 से दबोचा गया। हरविंद्र सैक्टर-38 दोस्त से मिलने के लिए गाड़ी से उतरने लगा तो सी.बी.आई. टीम ने उसे पकड़ लिया।

Related posts