अलर्ट : हिमाचल में तीन दिन बारिश और आंधी की संभावना

अलर्ट : हिमाचल में तीन दिन बारिश और आंधी की संभावना

शिमला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल को इन भागों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 23 को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, आज सुबह से शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान
नाहन में न्यूनतम तापमान 22.6, धर्मशाला 22.2, ऊना 19.4, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 19.0, कांगड़ा 16.5, डलहौजी 13.0, शिमला 18.6, मंडी 15.6, चंबा 14.0, सुंदरनगर 14.6, सोलन 13.8, भुंतर 12.0, मनाली 10.4, कल्पा 6.2 और केलांग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सोमवार को हमीरपुर में 36.4, सुंदरनगर 36.1, बिलासपुर 36.0, कांगड़ा 35.7, चंबा 34.7, नाहन 34.6, भुंतर 34.3, धर्मशाला-सोलन 34.0, शिमला 26.5, डलहौजी 23.9, कल्पा 23.4, कुफरी 20.8 और केलांग में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related posts