अपहरण के बाद 13 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत गंभीर

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी बाजार में घूम रही 13 वर्षीय मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पंजाब की धार्मिक संस्था के साथ बतौर चालक आया था। पुलिस ने आईपीसी 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार चिंतपूर्णी के नजदीकी गांव की बच्ची शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाजार में घूम रही थी। पंजाब के बटाला का निवासी आरोपी अभिनंदन पीड़ित बच्ची को संस्था की कार में जबरन बिठाकर भरवाईं की तरफ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। वापसी में उसने बच्ची को बीच रास्ते में उतार दिया।12 घंटे बाद हुआ पीड़िता का मेडिकल
बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस में शिकायत के 12 घंटे बाद पीडि़त बच्ची का मेडिकल कराया गया। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस देहरा अस्पताल में पीडि़ता का उपचार करवा रही है।

Related posts