हिम्बर में निजी बस खाई में गिरी, 7 घायल

हमीरपुर : टौणी देवी से जाहू जा रही एक निजी बस के हिम्बर गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 फुट खाई में गिर जाने से उसमें सवार 7 यात्री घायल हो गए। घायलों में तारो देवी हिम्बर, कौशल्या देवी कंज्याण, राजेश कुमार कंज्याण, बिंदु जाहू, जानकी डूहक, ज्ञान चंद चतरौट व निशा देवी पिडौरा शामिल हैं।

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल टौणी देवी में उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे भोरंज थाना के एसएचओ संतोख सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचा दिया है तथा सभी घायल खतरे से
बाहर हैं।

Related posts

Leave a Comment