पचास वर्ष बाद आनी पहुंचीं बूढ़ी नागिन

आनी (कुल्लू)। आज कल आनी की धरती स्वर्गमय बनी हुई है। यहां पर इन दिनों देवी-देवताओं के आने का दौर चला हुआ है। कई देवी-देवता तो ऐसे हैं, जो आनी में कई दशकों बाद पधार रहे हैं। यहां हाल ही में खुड्डीजड़ देवता करीब 38 साल बाद आनी पहुंचे हैं। बुधवार को बूढ़ी नागिन घियागी पचास वर्ष बाद आनी पहुंचीं हैं।
इधर, आनी पहुंचाने पर देवी-देवताओं का लोगों ने भव्य स्वागत किया है। देवी माता बूढ़ी नागिन के कारदार ज्ञानचंद का कहना है कि बंजार जिला कुल्लू क्षेत्र की प्रसिद्ध बूढ़ी नागिन माता का भव्य मंदिर गांव घियागी में है। स्कीर्न कांडा देवता शृंगा ऋषि की तपोस्थली के लिए भी प्रसिद्ध है। माता कोडगढ़, रामपुर और नारकंडा क्षेत्र के दौरे पर जा रही हैं। इस अवसर पर आनी मुख्यालय में राजा रघुवीर सिंह मैदान में महिला और पुरुषों ने संयुक्त देव नृत्य किया। इस देव मिलन तथा जनमानस मिलन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। देवी माता के साथ माता के पुजारी विजय शर्मा, गूर भाग सिहं, भंडारी निहाल सिंह आदि सभी सदस्य शामिल हैं। इधर, हिम संस्कृति के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने कहा कि आनी में देवता खुड्डीजड़ 38 वर्ष बाद आए हैं, और माता बूढ़ी नागिन घियागी पचास वर्ष बाद क्षेत्र में पधारी हैं। व्यापार मंडल की सचिव दयावती ठाकुर और फकीर चंद वर्मा ने कहा कि आनी में देवी देवताओं का आगमन जारी है और इन दिनाें आनी क्षेत्र पूरी तरह देवमय हो गया है।

Related posts

Leave a Comment