
बड़सर (हमीरपुुर)। बड़सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों कबूतरबाजों को बड़सर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बड़सर पुलिस ने सठवीं गांव के दो आरोपियों राजपाल कपिल तथा धर्मपाल कपिल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पांच लोगों को विदेश भेजने के एवज में राशि ठगने का आरोप है। दोनों आरोपियों को 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। सोमवार को अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को 7 दिसंबर तक 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी मदनकांत ने पुष्टि की।