जालंधर सतलुज दरिया में कच्ची शराब को नष्ट करने के कारण मछलियों की मौत की घटना के बाद पंजाब में हड़कंप मच गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, शनिवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल बोर्ड के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किश्ती से सतलुज का दौरा किया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने सतलुज में कई स्थानों से पानी के सैंपल एकत्रित किए। संत सीचेवाल ने कहा कि 1976 के एक्ट के तहत सतलुज…
Read Moreआतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हो गई है मुठभेड़
जम्मू जम्मू-कश्मीर से कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ कुलगाम के सिंघानपोर इलाके में हो रही है। सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
Read Moreस्नातकोत्तर के बाद पास की दसवीं की परीक्षा, आरटीआई से खुलासा
मंडी आईआईटी मंडी में तैनात एक कनिष्ठ अधीक्षक के पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आईआईटी में कार्यरत होते हुए दसवीं परीक्षा पास करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा एक आरटीआई के तहत ली गई सूचना से हुआ है। आईआईटी के ही एक पूर्व कर्मचारी आरटीआई के तहत इसकी सूचना मांगी थी। वर्ष 2007 में कर्मचारी ने इग्नू से ग्रेजुएशन की। इग्नू में दाखिला लेने के लिए उसने इग्नू से ही 6 महीने का बीपीपी कोर्स किया। यह कोर्स इग्नू के बीए व बीकॉम ग्रेजुएशन प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में दाखिले…
Read Moreप्रदूषण के स्तर को नियंत्रित व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से बीबीएन में बनेंगे छोटे जंगल
नालागढ़ (सोलन) महानगरों और बड़े शहरों की तर्ज पर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी छोटे जंगल बनेंगे। ये जहां प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करेंगे, वहीं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी चार चांद लगाएंगे। इस योजना का उद्देश्य बीबीएन में विभिन्न जगहों पर लघु वन लगाकर वायु व जल प्रदूषण में संतुलन लाना है। लघु वन योजना के तहत कम से कम एक बीघा से लेकर 13 बीघा भूमि होनी चाहिए। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय प्रजाति के पौधे जैसे कचनार, आंवला, नीम,…
Read Moreकोरोना काल के बीच अब डिपुओं में दालों और तेल के दाम तय
शिमला कोरोना काल के बीच हिमाचल के छह लाख बीपीएल परिवारों को डिपुओं में अब दालें और रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। अभी हिमाचल में एपीएल और बीपीएल परिवारों को दालें और तेल एक ही दाम पर मिलते थे। इन राशनकार्ड धारकों को सिर्फ चावल, आटा और चीनी एपीएल से सस्ती मिलती थी। कैबिनेट के फैसले के बाद सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एपीएल लोगों की अपेक्षा सभी खाद्य वस्तुएं सस्ती कर दी हैं। डिपो में इसकी सप्लाई पहुंच गई है। हिमाचल के सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अभी दो…
Read Moreफाइलों में ही घूम रहा है हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का प्रस्ताव, हाई रिस्क पर हैं हिमाचल के रनवे
शिमला हिमाचल के तीनों हवाई अड्डे छोटा रनवे होने के चलते हाई रिस्क पर हैं। बीते कई वर्षों से शिमला के जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा के गगल और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का प्रस्ताव फाइलों में ही घूम रहा है। केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से मौके का निरीक्षण करने के बाद भी इस संदर्भ में गंभीरता से कोई फैसला नहीं लिया गया है। केरल के कोझिकोड जैसा हादसा देवभूमि हिमाचल में न हो, इसके लिए समय रहते कदम उठाने की जरूरत है। शिमला से करीब बीस किलोमीटर…
Read Moreभारतीय सेना में नए तकनीक युद्ध सिद्धांत से सबकुछ बदल जाएगा
नई दिल्ली चीन के साथ सीमा पर तनातनी और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को देखते हुए भारतीय सेना अब एक कदम आगे बढ़ाने को तैयार है। अपने दुश्मनों को नाकों चने चबवाने के लिए भारत मां के वीर सपूत अब उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। ड्रैगन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए भारतीय सेना बम-बंदूक-टैंक वाली अब पारंपरिक युद्ध तकनीकों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, माइक्रो सैटेलाइट्स, लेजर, रोबोटिक्स जैसे भविष्य की युद्ध रणनीतियों पर भी आगे बढ़ रही है। अत्याधुनिक तकनीकों पर अध्ययन मीडिया रिपोर्ट्स की माने…
Read Moreकोरोना वायरस : अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत समेत पांच देशों के शीर्ष राजनयिकों से की बातचीत
वाशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के बारे में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, इस्राइल और कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्रियों के साथ बात की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टागस ने यह जानकारी दी। ओर्टागस ने बताया कि बातचीत के दौरान पोम्पिओ और उनके समकक्षों ने कोरोना महामारी से निपटने में करीबी समन्वय जारी रखने के महत्व पर चर्चा की। ओर्टागस ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘उन्होंने अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने और दुष्प्रचार के खिलाफ अभियान में करीबी सहयोग देने की महत्ता पर…
Read MoreRBI ने किया रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम का एलान, खत्म हो रही लोन मोरेटोरियम की सुविधा
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के समय में ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें लोन मोरेटोरियम की सुविधा दी, जिसकी अवधि 31 अगस्त के बाद समाप्त हो जाएगी। अब ग्राहक इस बात से चिंतित हैं कि इसके बाद उनके लोन का क्या होगा। लेकिन आरबीआई ने उनकी चिंताओं को दूर किया और लोन रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम लेकर आया। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं कि रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम लोन मोरेटोरियम से कैसे अलग है और इससे उनपर क्या असर पड़ेगा। आइए…
Read Moreसीमा विवाद : भारत और चीन के बीच आज होगी मेजर जनरल स्तर की वार्ता
नई दिल्ली भारत और चीन में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा विवाद जारी है। इस बीच शनिवार को दौलत बेग ओल्डी में दोनों देश मेजर जनरल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेनाओं को पीछे हटाने को लेकर बातचीत करेंगी। यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी। रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण डेपसांग क्षेत्र में तनाव कम करने की योजना पर भारत और चीन के बीच बातचीत होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 3 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग,…
Read More