कोरोना काल के बीच अब डिपुओं में दालों और तेल के दाम तय

कोरोना काल के बीच अब डिपुओं में दालों और तेल के दाम तय

शिमला
कोरोना काल के बीच हिमाचल के छह लाख बीपीएल परिवारों को डिपुओं में अब दालें और रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। अभी हिमाचल में एपीएल और बीपीएल परिवारों को दालें और तेल एक ही दाम पर मिलते थे। इन राशनकार्ड धारकों को सिर्फ चावल, आटा और चीनी एपीएल से सस्ती मिलती थी। कैबिनेट के फैसले के बाद सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एपीएल लोगों की अपेक्षा सभी खाद्य वस्तुएं सस्ती कर दी हैं। डिपो में इसकी सप्लाई पहुंच गई है।

हिमाचल के सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अभी दो लीटर सरसों तेल मिल रहा था। सरकार ने एपीएल और बीपीएल के लिए इसका दाम 88 रुपये तय किया है, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलेगा। सरसों के तेल का दाम एपीएल और बीपीएल के लिए एक समान रहेगा, जबकि बीपीएल को रिफाइंड तेल 78 रुपये प्रतिलीटर और एपीएल को 83 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक यागवेंद्र पॉल ने इसकी पुष्टि की है।

दालों (प्रति किलो) और तेल के दाम (प्रति लीटर)
दालें     बीपीएल       एपीएल
मलका     55           60
मूंग        60           65
चन्ना      35           40
माश       60           66
सरसों तेल    88        88
रिफाइंड     78       83

 

Related posts