पहली बैठक में भारत-नेपाल के बीच नक्शा विवाद पर नहीं उठा मुद्दा

पहली बैठक में भारत-नेपाल के बीच नक्शा विवाद पर नहीं उठा मुद्दा

काठमांडो भारत-नेपाल निगरानी तंत्र की यह आठवीं बैठक थी आर्थिक-विकास परियोजनाओं पर ही बात हुई जल्द हो सकती है विदेश मंत्री स्तर की बातचीत नक्शा विवाद के बाद भारत-नेपाल के बीच सोमवार को पहली उच्चस्तरीय बैठक हुई। नेपाल में भारत की मदद से चल रही विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए गठित तंत्र की आठवीं बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान कोई विवादित मुद्दा नहीं उठा। अगस्त अंत या सितंबर में होने वाली राजनयिक स्तर की दूसरे दौर की बैठक में विवादित मुद्दों पर बात होगी। बैठक में…

Read More

अपराधियों को कानून का डर नहीं: प्रियंका गांधी

अपराधियों को कानून का डर नहीं: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही…

Read More

दिल्ली पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की ई-बीट बुक

दिल्ली पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की ई-बीट बुक

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की 100 नंबर की पीसीआर कॉल अब घटनास्थल के पास ही बजेगी। कॉल होते ही दिल्ली पुलिस कर्मी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। यानि बीट अफसर के पास भी 100 नंबर की कॉल आएगी। ये सब ई-ब्लॉक बुक सिस्टम से के जरिए शुरू होने जा रहा है। इस सिस्टम से अब सड़कों पर ही पता लग जाएगा कि पुलिसकर्मी जिस वाहन को चैक कर रहे हैं वह चोरी का है या नहीं। दिल्ली पुलिस के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ा…

Read More

डीडीएमए की होगी बैठक, तमाम संभावनाओं पर लिया जाएगा निर्णय

डीडीएमए की होगी बैठक, तमाम संभावनाओं पर लिया जाएगा

नई दिल्ली होटल, जिम और साप्ताहिक बाजारों को राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा खोलने संबंधी तमाम संभावनाओं पर विचार के के बाद निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में उप-राज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया सहित आला अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। कुछ दिनों पहले कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली के होटलों और साप्ताहिक बाजारों को दोबारा खोलने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी थी।…

Read More

विस मानसून सत्र को लेकर बैठक, लिए गए अहम फैसले

विस मानसून सत्र को लेकर बैठक, लिए गए अहम फैसले

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों के मद्देनजर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। विधानसभा सत्र 26 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि सभी विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री या स्पीकर कोई भी हो, सभी का कोविड-19 टेस्ट होगा। विधानसभा सत्र से तीन दिन पहले टेस्ट कराना होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही एंट्री मिलेगी। विधानसभा के पूरे स्टाफ, पुलिस का कर्मचारी हो, अधिकारी हो, पत्रकार हो। विधानसभा…

Read More

सरकारी स्कूलों में मिलेगी 12वीं तक शिक्षा मुफ्त

सरकारी स्कूलों में मिलेगी 12वीं तक शिक्षा मुफ्त

चंडीगढ़ पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने के वादे पर आखिरकार सूबे के राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी। राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने सूबे के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा…

Read More

सुरक्षबलों पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

सुरक्षबलों पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

जम्मू उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों की नाका पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें चार जवान शहीद हो गए। हमले के दो घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के उत्तरी कश्मीर प्रमुख सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर उर्फ जाजा समेत दो हमलावरों को ढेर कर शहादत का बदला ले लिया। ऑपरेशन में सीआरपीएफ के दो सेना और पुलिस का एक-एक जवान शहीद हो गया। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद जब सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था…

Read More

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी,

शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20  अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को नाहन में 24, ऊना में 9, धर्मशाला-शिमला में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल…

Read More

कोरोना महामारी के बीच हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित की

कोरोना महामारी के बीच हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित की

शिमला कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की मंगलवार को निर्धारित परीक्षाएं एक दिन के लिए स्थगित कर दी हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिन भर गहमागहमी के बाद देर शाम यह फैसला लिया गया है। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने परीक्षाएं स्थगित करने की पुष्टि की है।  वहीं, हिमाचल सरकार अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार को हाईकोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करेगी। यूजीसी की याचिका को लेकर मंगलवार को ही…

Read More

नई शिक्षा नीति लागू करने में पहल करेगा हिमाचलः शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति लागू करने में पहल करेगा हिमाचलः शिक्षा मंत्री

शिमला शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां उच्चत्तर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही पहल पर बल दिया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश में लगातार प्रगति हो रही है। प्रदेश में 1872 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, 929 राजकीय उच्चत्तर पाठशालाएं, 1511…

Read More