आतंकी का बेटा बना अफसर, सेना ने किया सम्मानित

आतंकी का बेटा बना अफसर, सेना ने किया सम्मानित

डोडा जम्मू संभाग में कभी आतंकवाद के गढ़ रहे डोडा जिले के दूरदराज इलाके गुंदना से अनोखी नजीर सामने आई है। आतंकी के मारे जाने के बाद बेटे गाजी अब्दुल्ला की परवरिश श्रीनगर के अनाथालय में हुई। तमाम चुनौतियों का सामना कर इस अभागे बेटे ने मेहनत ने अपनी तकदीर खुद लिख डाली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद जम्मू-कश्मीर की सबसे प्रतिष्ठित केएएस परीक्षा पास की। भटपुरा गांव में इस होनहार के सम्मान में सेना ने विशेष समारोह आयोजित किया। 10 राष्ट्रीय राइफल्स के कार्यक्रम में गाजी अब्दुल्ला ने…

Read More

जम्मू-कटड़ा के लिए प्रस्तावित तीनों विशेष ट्रेनें रद्द

जम्मू-कटड़ा के लिए प्रस्तावित तीनों विशेष ट्रेनें रद्द

जम्मू त्योहारी सीजन के देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से जम्मू-कटड़ा के लिए चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों को फिलहाल रद्द रखने का फैसला लिया है। रेलवे ने पंजाब और हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेनों का प्रस्तावित शेड्यूल वापस ले लिया है। रेलवे ने 15 अक्तूबर से वंदे भारत सहित अन्य दो जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी थी। कृषि बिल के विरोध में जारी किसान आंदोलन के कारण प्रदेश के लिए रेल यातायात पिछले तीन सप्ताह से प्रभावित हो रहा है। यात्री ट्रेन के…

Read More

स्कूलों में स्मार्ट वर्दी बांटने पर रिपोर्ट तलब, बैठा दी जांच

स्कूलों में स्मार्ट वर्दी बांटने पर रिपोर्ट तलब,  बैठा दी जांच

शिमला प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की रोक के बावजूद जिला बिलासपुर में बिना सैंपल जांच रिपोर्ट आए ही स्मार्ट वर्दी बांट दी गई है। मंगलवार को एसएमसी के माध्यम से शाहतलाई के एक सरकारी स्कूल में कुछ विद्यार्थियों को बुलाकर वर्दी बांटी गई। निदेशालय ने बीते दिनों ही सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर बिना जांच रिपोर्ट आए वर्दी नहीं बांटने को कहा था। बावजूद इसके जिला बिलासपुर में वर्दी बांट दी गई। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रभारी सहित जिला उपनिदेशक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने रिपोर्ट तलब करते…

Read More

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन शुरू करने की तैयारी, किसान आंदोलन के चलते संचालन पर संशय

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन शुरू करने की तैयारी,  किसान आंदोलन के चलते संचालन पर संशय

शिमला कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर 7 महीने बाद टॉय ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारियों पर फिलहाल विराम लग गया है। हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते हिमालयन क्वीन का संचालन शुरू करने पर संशय पैदा हो गया है। रेलवे ने 15 अक्तूबर से कालका शताब्दी चलाने का फैसला लिया था, लेकिन हरियाणा के धूलकोट और पंजाब के लालड़ू गगर में किसान आंदोलन के चलते किसानों के पटरियों पर बैठ जाने के कारण कालका शताब्दी का संचालन मुश्किल हो गया है। रेलवे के अंबाला…

Read More

स्कूल नहीं खुलेंगे, कैबिनेट बैठक नहीं होने से शिक्षा विभाग नहीं ले सका फैसला

स्कूल नहीं खुलेंगे,  कैबिनेट बैठक नहीं होने से शिक्षा विभाग नहीं ले सका फैसला

शिमला हिमाचल में नियमित कक्षाओं के लिए इस माह भी स्कूल नहीं खुलेंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुछ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कैबिनेट बैठक नहीं होने से शिक्षा विभाग इस बाबत कोई भी फैसला नहीं ले सका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने पूर्व की व्यवस्था ही इस माह भी जारी रखने का फैसला लिया है। इसके तहत अभिभावकों के सहमति पत्र पर नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थी…

Read More

शूलिनी विश्वविद्यालय ने एनसीसी, सोलन के सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया वेबिनार का आयोजन

शूलिनी विश्वविद्यालय ने एनसीसी, सोलन के सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया वेबिनार का आयोजन

सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक एचपी बॉयज़ बटालियन एनसीसी, सोलन के सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020” पर एक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के साथ एनईपी के उद्देश्यों, प्रावधानों, कार्यान्वयन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी साझा करना था। वेबिनार के बाद एनईपी से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी थी, जिसमें लॉरेंस स्कूल, चितकारा यूनिवर्सिटी और बीएलसीपी, कुनिहार के कैडेटों को क्रमशः पहला,  दूसरा  और तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। बाद में वरिष्ठ अधिकारी, अंबिका…

Read More

फेसबुक ने विश्व युद्ध से जुड़े म्यूजियम को 13 लाख डॉलर दिए दान

फेसबुक ने विश्व युद्ध से जुड़े म्यूजियम को 13 लाख डॉलर दिए दान

वर्ल्ड डेस्क दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने ब्रिटेन के ब्लेचले पार्क संग्रहालय को 13 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। फेसबुक ने यह फैसला तब किया जब कोरोना वायरस महामारी के कारण संग्रहालय प्रशासन दर्जनों नौकरियां काटने पर मजबूर हो गया था। ऐतहासिक महत्व के इस संग्रहालय में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने नाजी जर्मनी द्वारा एनिग्मा साइफर का इस्तेमाल करते हुए भेजे गए संदेशों को डिकोड किया था और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों की जीत में सहयोग दिया था। बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान…

Read More

दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर, कई इलाकों का अभी से बुरा हाल

दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर, कई इलाकों का अभी से बुरा हाल

नई दिल्ली दिल्ली की हवा आठ महीने में पहली बार बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। तापमान की कमी व हवा की चाल धीमी होने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक पर पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों पराली का धुआं बताया जा रहा है। हालांकि, यह अभी सिर्फ तीन फीसदी के करीब ही है। उधर, बुधवार के सूचकांक में एक अंक की भी बढ़ोतरी हवा की बेहद खराब कर देगी। सफर के मुताबिक, दिल्ली के पड़ोसी…

Read More

पंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों ने खड़े किए ट्रैक्टर, 20 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी

पंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों ने खड़े किए ट्रैक्टर, 20 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी

अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 20 दिन से अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर बैठे किसानों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को रेल पटरियों पर ट्रैक्टर खड़े कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा केंद्र सरकार किसानों को विभाजित करने की साजिश रच रही है। उनका संगठन केंद्र सरकार की 14 अक्तूबर की बैठक में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा जो संगठन बैठक में शामिल होने के लिए…

Read More

किसान आंदोलन को विफल करना चाहते हैं असामाजिक तत्व : सुखबीर बादल

किसान आंदोलन को विफल करना चाहते हैं असामाजिक तत्व : सुखबीर बादल

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ असामाजिक तत्व किसानों के आंदोलन को विफल करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पंजाब सरकार ऐसे तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व किसानों को बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होनी जरूरी…

Read More