कैलिफोर्निया चुला विस्टा पुलिस कंट्रोल रूम 911 पर ड्रग तस्करी को सूचना आई। पुलिस ने अपने कार्यालय की छत पर तैनात ड्रोन को बताई जगह भेजा। भीड़भाड़ वाली इस जगह पहुंच कार में बैठे संदिग्ध ड्रग तस्कर पर ड्रोन नजर रखता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध पिस्तौल और हिरोइन का बैग लिए गलियों में गुम हो जाता है, लेकिन ड्रोन की नजर से नहीं। अचानक ड्रोन को देख वह पिस्तौल और ड्रग छिपाकर भागने का प्रयास करता है। लेकिन मौके पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। काम…
Read Moreमोदी आज करेंगे आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास, ताजनगरी में रहेंगे सीएम योगी
आगरा पीएम मोदी दिल्ली से करेंगे वर्चुअल शिलान्यास, दो साल में शुरू हो जाएगा मेट्रो का ट्रॉयल आगरा के पीएसी मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को आगरा मेट्रो परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। वे शिलान्यास दिल्ली से करेंगे। कार्यक्रम आगरा के पीएसी मैदान में होगा, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। आगरा मेट्रो का ट्रायल दो साल में होना है। 2025-26 तक 30 किमी लंबे ट्रैक पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। मुख्यमंत्री योगी राजकीय वायुयान से सुबह 10:45 बजे आगरा के…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानें कितनी है कीमत
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 25 से 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 30 पैसे से 33 पैसे तक बढ़ी है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। शहर डीजल पेट्रोल दिल्ली 73.87 83.71 कोलकाता 77.44 85.19 मुंबई 80.51 90.34 चेन्नई 79.21 86.51 (पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) यह भी…
Read Moreराष्ट्रपति सम्मान किसानों के समर्थन में वापस करने का एलान
बठिंडा किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हरपाल सिंह निवासी बठिंडा ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व इंस्पेक्टर ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। पूर्व इंस्पेक्टर सिंह ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब एवं अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा। किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि…
Read Moreचुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर 249 प्रत्याशी, मतदान आज
जम्मू जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर आज मतदान होगा। जम्मू संभाग और कश्मीर में 17-17 सीटों पर कुल 249 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव आयोग ने सुरक्षा व चुनाव प्रबंधन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। चौथे चरण में कुल 717322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 376797 पुरुष और 340525 महिला मतदाता हैं। कश्मीर संभाग में 17 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में सड़कों का निर्माण तय समय में पूरा करने पर होंगे प्रोत्साहन राशि के पात्र
शिमला हिमाचल प्रदेश में तय समय में सड़कों का निर्माण किया तो केंद्र सरकार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी। इस बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को पत्र भेजा है। अप्रैल से दिसंबर तक लक्षित लंबाई को पूरा करने पर 20 प्रतिशत और इसी अवधि में सड़क निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल किया तो 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह पत्र उप सचिव केएम सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण को भेजा गया है। प्रदेश में अप्रैल से दिसंबर के बीच लक्ष्य…
Read Moreहिमाचल में तैयार किया जा रहा है नया स्वरूप
शिमला हिमाचल में अब न तो अनुसूचित जाति और न ही अनुसूचित जनजाति की उपयोजना होगी। इन वर्गों की उपयोजनाओं को अब विकास कार्यक्रम का नाम दिया गया है। अगला बजट अब नए स्वरूप में होगा। इसमें योजना और गैर योजना की मदों को भी खत्म किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के इस बजट को अब पूंजीगत और राजस्व व्यय इन दो भागों में ही विभाजित किया जा रहा है। इन दिनों बजट का नया स्वरूप तैयार किया जा रहा है। कोरोना काल में हिमाचल का अगला वार्षिक…
Read Moreकिसान आंदोलन और कोरोना के चलते सैकड़ों बस रूट बंद
शिमला कोरोना और किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। इसका कारण बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के अलावा सरकार की ओर से टैक्स माफ न किया जाना है। परिवहन निगम के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सभी…
Read Moreस्वदेशी रैपिड किट से घर बैठे कर सकेंगे टीबी की जांच
मंडी देश में टीबी रोग की पहचान के लिए अब चीन या अन्य देशों में बनी रैपिड टेस्ट किट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही स्वदेशी रैपिड किट भारतीय बाजारों में उतरेगी। इससे आम लोग भी घर बैठे टीबी की जांच कर सकेंगे। आईआईटी मंडी के बेसिक साइंस विभाग ने इस किट को तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। 2017 में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने आईआईटी मंडी को यह जिम्मा सौंपा था, जिसे अब आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी है। यह शोध प्रकाशित भी हो…
Read Moreइन पांच देशों में कोरोना के कारण हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें
नई दिल्ली पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियों द्वारा वैक्सीन बनाने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच संक्रमण से पीड़ित मरीजों की मौत में इजाफा हो रहा है। पूरी दुनिया में वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 66,847,041 पर पहुंच चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील और भारत हैं। मरीजों की मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। ऐसे में हम आपको…
Read More