नई दिल्ली विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार में बढ़त जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.48 अंक (0.56 फीसदी) ऊपर 45862.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 74.60 अंकों की तेजी (0.56 फीसदी) के साथ 13467.60 के स्तर पर हुई थी। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्च स्तर है। कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी सकारात्मक खबरों तथा अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े घटनाक्रमों से शेयर बाजारों प्रभावित हुआ। बीते सप्ताह…
Read Moreकोरोना वैक्सीन : भारत बायोटेक एवं बायोलॉजिकल ई हैदराबाद में 64 देशों के राजदूतों को कराया जाएगा अवलोकन
नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन के विकास में वैश्विक दिलचस्पी को देखते हुए दुनिया को इससे अवगत कराने की पहली पहल की है। इसके तहत दिल्ली से 64 देशों के राजदूतों को हैदराबाद स्थित प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों-भारत बायोटेक एवं बायोलॉजिकल ई ले जाया गया है। राजदूतों ने नई दिल्ली से विमान से हैदराबाद ले जाया गया। 190 देशों के मिशनों को जानकारी दी थी सरकारी सूत्रों ने बताया कि करीब एक महीने पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने 190 से ज्यादा देशों के राजनयिक मिशनों और प्रमुख…
Read Moreस्वदेशी टीका पर चल रही है दिल्ली में तैयारी, फाइजर ने मांगी अनुमति, लेकिन नहीं हैं कोल्ड स्टोरेज
नई दिल्ली कोरोना वायरस का टीका आने की उम्मीद बढ़ने लगी है। देश की राजधानी में टीकाकरण की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। सरकार की कोशिश अभी टीके के भंडारण के लिए उपयुक्त बुनियादी सुविधा के विकास पर है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरकि दवा कंपनी फाइजर सहित तीन कंपनियों का टीका अगले कुछ ही० सप्ताह में आ सकता है। फाइजर के लिए बहुत कम तापमान चाहिए और यह क्षमता उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार ने बाकी दो भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट के टीका की…
Read Moreकैबिनेट बैठक आज, उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर हो सकता है फैसला
देहरादून उत्तराखंड सरकार बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने पर निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की पूरी संभावना है। लॉकडाउन के बाद से ही प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। राज्य सरकार ने 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए ही स्कूल खोले हैं। लेकिन उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने पर अभी निर्णय नहीं लिया है। इस संबंध में सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में…
Read Moreहेराफेरी : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, श्रम बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को धर दबोचा
चंडीगढ़ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी फंड में हेराफेरी करने के आरोप में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बांडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डीसीएफए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजिलेंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर…
Read Moreशांतिपूर्ण भारत बंद की बधाई, बोले- कृषि कानूनों को रद्द करने की जरूरत : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत बंद के जरिए किसानों की एकजुटता ने कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि सुधारों पर विस्तार से चर्चा करने की अहमियत को दिखा दिया है। केंद्र को आढ़तियों और मंडी व्यवस्था को खारिज करने के बजाय मौजूदा प्रणाली को बरकरार रखना चाहिए। ‘मैं होता तो कानून वापस लेने में एक मिनट न लगाता’ कैप्टन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। मैं उनकी जगह होता तो अपनी गलती मानने और कानूनों…
Read Moreपांचवें चरण में प्रचार का शोर थमा, 36 सीटों पर मतदान कल
जम्मू जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शाम को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पांचवें चरण के चुनाव का प्रचार थम गया। इस चरण में 36 सीटों पर वीरवार 10 दिसंबर को मतदान होना है। इसमें जम्मू संभाग से 19 और कश्मीर से 17 सीटें शामिल हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए दुर्गम क्षेत्रों में एडवांस में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों के मतदान केंद्रों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना की…
Read Moreसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टिकन इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान…
Read Moreशहीद की पत्नी ने वीडियो कॉल पर रो रो कर किए अंतिम संस्कार के दर्शन
सुबाथू (सोलन) शहीद बिलजंग गुरुंग की पत्नी के लिए देवर की वीडियो कॉल पति के अंतिम दर्शन की कड़ी बन गई। शहीद की पत्नी दीपा गुरुंग आठ माह की गर्भवती हैं और वह परिजनों के साथ नेपाल से हिमाचल के सुबाथू नहीं आ पाईं। सुबाथू में जब शहीद पति की अंतिम रस्में चल रही थीं तो उनकी पत्नी नेपाल में बैठकर अंतिम संस्कार के मोबाइल पर हो रहे प्रसारण देखकर रो रही थीं। शहीद के भाई तुलसी गुरुंग ने बताया कि उनकी भाभी दीपा गुरुंग को शहीद के अंतिम दर्शन…
Read Moreनिजी स्कूल पीटीए बैठक बुलाकर आपसी सहमति से सुलझाएं फीस और फंड का मामला : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत
शिमला हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुखर अभिभावकों को राहत मिलने की आस जगी है। राजधानी शिमला के 21 निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। उन्होंने प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि पीटीए बैठक बुलाकर सभी स्कूल 15 दिन में फीस और फंड का मामला आपसी सहमति से सुलझाएं और इसकी रिपोर्ट दें। साथ ही निजी स्कूल अभिभावकों को फीस को लेकर चेतावनी भरे एसएमएस और ईमेल भेजना बंद करें। प्रिंसिपलों के साथ बैठक में कोविड-19…
Read More