बर्फबारी से घाटी के सभी हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे

बर्फबारी से घाटी के सभी हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे

जम्मू कश्मीर में शनिवार तड़के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। श्रीनगर सहित साउथ कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फ गिरी। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू दूसरे दिन भी कोहरे की चादर में लिपटा रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ी है। घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ आगामी दिनों में भी मौसम में सुधार रहेगा। लेकिन…

Read More

औद्योगिक विकास योजना पर निवेशकों को मिलेगा प्रोत्साहन, स्थानीय युवाओं की बढ़ाई गई भागीदारी

औद्योगिक विकास योजना पर निवेशकों को मिलेगा प्रोत्साहन, स्थानीय युवाओं की बढ़ाई गई 

जम्मू प्रोजेक्ट के मुताबिक निवेशकों को मिलेगा प्रोत्साहन  सीआईआई के माध्यम से देशभर के निवेशकों को किया जाएगा आकर्षित  नए जम्मू कश्मीर की 28400 करोड़ की नई औद्योगिक विकास योजना पर एक अप्रैल (नए वित्त वर्ष) से अमल शुरू हो जाएगा। 17 साल के लंबे प्रोत्साहन वाली इस योजना में चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक विकास का विस्तार किया जाएगा। इसमें प्रोजेक्ट स्तर पर निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह जानकारी उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने दी। बताया कि कोविड वैक्सीन के बाद योजना को अमल…

Read More

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत, एक घायल

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत,  एक घायल

नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शिलाई उपमंडल के तहत कांडो-भटनोल संपर्क मार्ग पर एक गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 साल का एक किशोर घायल हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडो-बागना संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी ( एचपी-85 0181) कांडो से बागना की ओर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। बोहलधार के निकट बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त…

Read More

कोरोना के मामलों में आई कमी, प्रदेश के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी

कोरोना के मामलों में आई कमी,  प्रदेश के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी

शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी में है। इसे लेकर सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ से फीडबैक मांग लिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश के कई अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। आईजीएमसी में मेडिसन ओपीडी बंद थी। रिपन अस्पताल में भी कोरोना के अलावा अन्य मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है।  अब हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। प्रदेश में अब 1 हजार एक्टिव मामले रह…

Read More

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुल सकते हैं स्कूल, मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुल सकते हैं  स्कूल,  मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार

शिमला हिमाचल में 27 जनवरी से दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। प्रदेश में दोबारा स्कूलों को खोलने की शुरुआत ग्रीष्मकालीन पाठशालाओं से की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। शीतकालीन जिलों के स्कूलों को फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम की स्थिति को देखकर खोलने का फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पड़ोसी राज्यों की एसओपी को स्टडी करने के बाद 27 जनवरी से नियमित पढ़ाई करवाने का फैसला…

Read More

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी मामले में चालक को बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश वापस

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी मामले में चालक को बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश वापस

सोशल मीडिया पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी करने के आरोप में बर्खास्त चालक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हांसी तहसीलदार के चालक पन्ना लाल के बर्खास्तगी आदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं। पन्ना लाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को वित्तायुक्त संजीव कौशल हाईकोर्ट में बेंच के सामने पेश हुए। कौशल ने कोर्ट को बताया कि चालक के बर्खास्तगी आदेश वापस ले लिए हैं। इस पर याची के वकील अनिल मेहता ने आशंका जताई कि सेवा में वापस लेने के बाद उनके…

Read More

जनजातीय क्षेत्र पांगी के टरूंडा में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण

जनजातीय क्षेत्र पांगी के टरूंडा में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण मिले हैं। दो माह पहले वन्य प्राणी विभाग ने सेचू क्षेत्र के टरूंडा नाला में लगाए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। कुछ दिन पहले वन्य प्राणी विभाग ने कैमरों में कैद हुईं तस्वीरें देखीं तो इनमें बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें भी थीं। इससे इस बात के प्रमाण मिले कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फानी तेंदुए के प्रजाति अभी मौजूद है, जबकि बर्फानी तेंदुआ एक विलुप्त…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाला: पत्नी को 9 फर्जी संस्थानों में 33% का मालिक बना हड़प लिए करोड़ों रुपये

छात्रवृत्ति घोटाला: पत्नी को 9 फर्जी संस्थानों में 33% का मालिक बना हड़प लिए करोड़ों रुपये

265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश में नाइलेट के नाम पर बिना मान्यता चलाए जा रहे नौ फर्जी संस्थानों में मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा ने पत्नी को 33 फीसदी का हिस्सेदार बनाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़प ली थी। छात्रवृत्ति घोटाले में अरविंद राज्टा को सीबीआई ने मुख्य आरोपी बनाया है। वह लंबे समय तक शिक्षा निदेशालय की छात्रवृत्ति शाखा में अधीक्षक के पद पर तैनात रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन संस्थानों को करीब 29 करोड़ की छात्रवृत्ति जारी…

Read More

मंत्री की नाराजगी पर भी एचपीयू ने कम नहीं की पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा फीस

मंत्री की नाराजगी पर भी एचपीयू ने कम नहीं की पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा फीस

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव के 239 पद भरने के लिए तय की गई 1200 रुपये की फीस अभी तक कम नहीं की है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 24 दिसंबर को प्रदेश विश्वविद्यालय के इस फरमान पर नाराजगी जताई थी। मंत्री ने कहा था कि विवि प्रशासन से इस बाबत बात की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से विवि को लिखकर भेजा गया है कि हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन कमीशन की तर्ज पर पंचायत सचिवों के आवेदन की फीस वसूली जाए। इसके…

Read More

टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश शुरू, हो रहे हैं गायब

टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश शुरू,   हो रहे हैं गायब

चंडीगढ़ पंजाब में टीबी संक्रमित ‘गायब’ हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब में टीबी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग मरीजों के ‘गायब’ होने के पीछे यह तर्क दे रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण टीबी के मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश के लिए घर-घर जाकर पहचान करने के लिए मुहिम शुरू की है। कोरोना संक्रमण से पहले पंजाब के सरकारी अस्पतालों में टीबी संक्रमित मरीजों की संख्या 150-200 तक होती…

Read More